फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: हिमाचल विश्वविद्यालय ने बदली 15 पीजी परीक्षाओं की तिथि, अधिसूचना जारी

Mon, 15 Jun 2026 09:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

 परीक्षाओं की तिथियां क्लैश होने के चलते विश्वविद्यालय प्रशासन ने 15 स्नातकोत्तर परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव कर दिया है। 
विज्ञापन
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूजीसी नेट और एचपीयू की स्नातकोत्तर परीक्षाओं की तिथियां क्लैश होने के चलते हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने प्रशासन ने 15 स्नातकोत्तर परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना में 12 विभागों के पेपर पुनर्निर्धारित किए गए हैं। विवि ने साथ ही स्पष्ट किया है कि 30 जून को यूजीसी नेट से टकराने वाले अन्य पेपरों की नई तिथियां भी जल्द घोषित की जाएंगी। एमए एजुकेशन के चार पेपरों में बदलाव किया गया है। इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजीज इन एजुकेशन की परीक्षा 18 जून के बजाय 14 जुलाई, फिलॉसॉफिकल बेसिस ऑफ एजुकेशन 19 जून के बजाय 15 जुलाई, पेडागॉजी ऑफ मैथमेटिक्स 23 जून के बजाय 16 जुलाई और पेडागॉजी ऑफ लैंग्वेजेस 24 जून के बजाय 17 जुलाई को होगी। एमए भूगोल में जियोग्राफी ऑफ इंडिया का 22 जून का पेपर अब 10 जुलाई को होगा। एमए संगीत में जनरल स्टडी ऑफ रागाज, एमसीए के डीबीएमएस पेपर को 22 जून से 13 जुलाई तक स्थगित किया गया है।

विज्ञापन


एमए सोशल वर्क के कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी, सोशल एक्सक्लूजन एंड इंक्लूसिव पॉलिसी अथवा ह्यूमन राइट्स एंड सोशल जस्टिस विषयों के 23 जून के पेपर अब 9 जुलाई को होंगे। एमएससी फोरेंसिक साइंस में फोरेंसिक केमिस्ट्री एंड एक्सप्लोसिव्स की परीक्षा 22 जून के बजाय 14 जुलाई तथा फंडामेंटल्स ऑफ फोरेंसिक साइकोलॉजी की परीक्षा 23 जून के बजाय 1 जुलाई को आयोजित होगी। एमए पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के एथिक्स इन गवर्नेंस पेपर को 23 जून से 13 जुलाई, एमए डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज के नेशनल सिक्योरिटी पेपर को 24 जून से 10 जुलाई तथा एमए राजनीति विज्ञान के कम्पेरेटिव पॉलिटिकल एनालिसिस: कॉन्सेप्ट्स एंड रिसेंट थ्योरीज पेपर को 24 जून से 13 जुलाई तक पुनर्निर्धारित किया गया है। एमकॉम के ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट पेपर को 24 जून से 9 जुलाई किया गया है। एमए इतिहास में इकोनॉमिक हिस्ट्री ऑफ अर्ली, मीडिएवल और मॉडर्न इंडिया से संबंधित 25 जून का पेपर अब 14 जुलाई को होगा। वहीं एमए अंग्रेजी के मॉडर्न यूरोपियन ड्रामा और अमेरिकन ड्रामा विषयों की परीक्षा 25 जून के बजाय 15 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा है कि संशोधित तिथियों के अलावा शेष परीक्षा कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। 30 जून को निर्धारित और यूजीसी नेट से टकराने वाले पेपरों के संबंध में अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी।

विज्ञापन

मेरिट आधारित पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

 प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मेरिट आधारित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टडीज कार्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अभ्यर्थी अब 25 जून तक आवेदन कर सकेंगे। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। अधिसूचना के अनुसार यह तिथि विस्तार विश्वविद्यालय के मेरिट आधारित पाठ्यक्रमों पर लागू होगा। हालांकि एफवाईआईसीटीटीएम और बीएचएम पाठ्यक्रम इस विस्तार के दायरे में शामिल नहीं हैं। इन पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होगी। विश्वविद्यालय ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने के अलावा प्रवेश अधिसूचना की अन्य सभी शर्तें, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण निर्देश पूर्ववत रहेंगे। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है। तिथि विस्तार से उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी जो किसी कारणवश निर्धारित समय के भीतर आवेदन नहीं कर पाए थे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अंतिम दिनों की भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें