फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU Shimla: एचपीयू का बीकॉम द्वितीय वर्ष का परिणाम घोषित, 93.10 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण

Wed, 08 Jul 2026 09:04 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय ने बुधवार को बीकॉम द्वितीय वर्ष (सीबीसीएस) नियमित बैच की अप्रैल-मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बुधवार को बीकॉम द्वितीय वर्ष (सीबीसीएस) नियमित बैच की अप्रैल-मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने परिणाम जारी करने के आदेश दिए।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के अनुसार इस परीक्षा में कुल 3348 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 2474 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.10 रहा है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इस प्रतिशत में पुनर्परीक्षा (री-अपीयर) वाले विद्यार्थियों के परिणाम भी शामिल हैं।

विद्यार्थी अपना परिणाम विश्वविद्यालय की ऑनलाइन प्रणाली पर अपनी आईडी के माध्यम से देख सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों, दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र और विश्वविद्यालय के जनसंपर्क प्रकोष्ठ को भी परिणाम की सूचना भेजी है। साथ ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें