फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPU News: हैरानीजनक! एचपीयू ने दस हजार फीस वाले डिप्लोमा को पूरा करने की परीक्षा के लिए तय की 20 हजार फीस

Thu, 24 Oct 2024 08:49 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

एचपीयू ने हैरान करने वाली अधिसूचना जारी की है। विवि ने दस हजार की फीस वाले डिप्लोमा को पूरा करने के लिए परीक्षा का विशेष अवसर देकर 20 हजार की फीस तय की है। यदि किसी छात्र ने दोनों सेमेस्टर की परीक्षाएं देनी हों तो उसे 40 हजार फीस देनी होगी।
विज्ञापन
एचपीयू शिमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अपने खाली खजाने को विशेष अवसर देकर भरने का काम कर रहा है। आए दिन डिग्रियों को पूरा करने और श्रेणी सुधार के लिए परीक्षा के विशेष मौके की ईसी से मंजूरी दिलवाई जा रही हैं। वीरवार को एक हैरान करने वाली अधिसूचना विवि ने जारी की। इसमें दस हजार की फीस वाले डिप्लोमा को पूरा करने के लिए परीक्षा का विशेष अवसर देकर 20 हजार की फीस तय की है।

विज्ञापन


विवि के दूरवर्ती शिक्षण संस्थान सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड आनलाइन एजुकेशन सीडीओई, जिसे पहले अंतरराष्ट्रीय दूरवर्ती शिक्षा एवं मुक्त अध्ययन केंद्र( इक्डोल ) के नाम से जाना जाता था, में डिप्लोमा इन टूरिस्ट गाइड में शैक्षणिक सत्र 2021-22 बैच के विद्यार्थियों को डिप्लोमा पूरा करने को परीक्षा का अवसर दिया है।


 

Trending Videos
विज्ञापन

महज एक डिप्लोमा कोर्स
विवि के कुलसचिव की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार डिप्लोमा पूरा करने के लिए प्रति सेमेस्टर बीस हजार फीस तय की गई है। इसकी परीक्षाएं नवंबर दिसंबर माह में होनी हैं। दस हजार की फीस वाले इस डिप्लोमा को पूरा करने को परीक्षा के विशेष अवसर की छात्र 20 हजार प्रति सेमेस्टर फीस जमा करवाएगा या नहीं, इसका जवाब इस विशेष अवसर के तहत परीक्षा फार्म भरने की अधिसूचना जारी होने के प्रक्रिया के शुरू होने के बाद ही लग पाएगा। यह महज एक डिप्लोमा कोर्स है, जिसके आधार पर सीधे छात्र को स्थाई रोजगार भी शायद ही मिले। इसके बावजूद विवि ने क्या सोच कर विशेष मौके के लिए बीस हजार फीस तय की इसको लेकर चरचा हो रही है। यदि किसी छात्र ने दोनों सेमेस्टर की परीक्षाएं देनी हों तो उसे 40 हजार फीस देनी होगी। यह छात्र के लिए संभव नहीं लगता।

हालांकि विवि की परीक्षा शाखा की ओर से इस डिप्लोमा कोर्स की परीक्षा को लेकर परीक्षा फार्म भरने को लेकर कोई फैसला नहीं लिया है। सीडीओई में डिप्लोमा इन टूरिस्ट गाइड के विवि में पहले से पंजीकृत छात्रों के लिए 10,100, नए एचपी बोर्ड से उत्तीर्ण और विवि में पंजीकृत होने वाले छात्रों की फीस 10,300, अन्य विश्वविद्यालय या बोर्ड से उत्तीर्ण और एचपीयू में पंजीकृत होने वाले विद्यार्थियों के लिए 10,400 फीस ली जाती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें