फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPRCA Result: लोक प्रशासन शिक्षकों की भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 78 पदों पर हुआ चयन

Fri, 07 Aug 2026 10:40 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

आयोग के अनुसार, निदेशक उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त मांग पत्र के आधार पर 16 अप्रैल 2026 को आवेदन मांगे गए थे। इन पदों के लिए कुल 123 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 30 जून 2026 को आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट में 95 अभ्यर्थी शामिल हुए और 28 अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने शुक्रवार को शिक्षक लोक प्रशासन पोस्ट कोड 26034 का अंतिम परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से अनुबंध के आधार पर 78 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। आयोग के अनुसार, निदेशक उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त मांग पत्र के आधार पर 16 अप्रैल 2026 को आवेदन मांगे गए थे। इन पदों के लिए कुल 123 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिसमें से 30 जून 2026 को आयोजित कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट में 95 अभ्यर्थी शामिल हुए और 28 अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन


स्क्रीनिंग टेस्ट की मेरिट सूची के आधार पर 93 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था, जो 4 अगस्त 2026 को आयोजित की गई। सत्यापन के बाद आयोग ने अंतिम रूप से सफल 78 अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है और उनकी सिफारिश संबंधित विभाग को भेज दी गई है। आयोग के सचिव डॉक्टर विक्रम महाजन ने कहा कि अभ्यर्थी अपना परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें