फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPPAT Result: बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा में सूर्य प्रकाश शर्मा बने प्रदेश के टॉपर, परिणाम वेबसाइट पर अपलोड

Mon, 15 Jun 2026 08:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

 परीक्षा परिणाम के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी सूर्य प्रकाश शर्मा ने 600 में से 478 अंक प्राप्त कर प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन
हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट-2026) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम के अनुसार बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी सूर्य प्रकाश शर्मा ने 600 में से 478 अंक प्राप्त कर प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव अशोक पाठक ने बताया कि सोलन की कृति कतना (कटना) ने 476 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि नालागढ़ की प्रीति चंदेल 438 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन


बोर्ड सचिव ने बताया कि यह परीक्षा सात जून को प्रदेश भर में स्थापित 36 परीक्षा केंद्रों पर करवाई थी। इसमें कुल 4,676 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है, जहां सभी अभ्यर्थी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी प्रवेश प्रक्रिया और काउंसलिंग से संबंधित अन्य विस्तृत जानकारी भी जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। इसके लिए उन्होंने सभी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को नियमित रूप से बोर्ड की वेबसाइट का अवलोकन करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें