फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड: डीएलएड की 739 रिक्त सीटों के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

Fri, 25 Sep 2026 08:54 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला में दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) की रिक्त पड़ी 739 सीटों को भरने के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग 28 सितंबर को होगी। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला में दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) की रिक्त पड़ी 739 सीटों को भरने के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग 28 सितंबर को होगी। बोर्ड प्रबंधन ने काउंसलिंग के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में भाग लेने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध सभी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ने के निर्देश दिए हैं। अभ्यर्थियों को वेबसाइट से बायोडाटा फार्म डाउनलोड कर उसे भरकर साथ लाना होगा। इसके अतिरिक्त सभी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, हिमाचली बोनाफाइड और आरक्षित श्रेणी से संबंधित दस्तावेजों की मूल प्रतियां व सत्यापित छायाप्रतियां लाना अनिवार्य रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि ईडब्ल्यूएस, ओबीसी और पूर्व सैनिकों के आश्रित वर्ग के अभ्यर्थियों को सक्षम अधिकारी की ओर से जारी निर्धारित प्रारूप का प्रमाणपत्र या शपथपत्र प्रस्तुत करना होगा। दस्तावेजों में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर पात्रता प्रभावित हो सकती है। काउंसलिंग में सीट आवंटन को लेकर बोर्ड ने कड़े नियम तय किए हैं। अभ्यर्थी को उपलब्ध सीटों में से अपनी पसंद का संस्थान चुनने का अवसर केवल एक बार ही दिया जाएगा। ऐसे में बोर्ड ने अभ्यर्थियों को काउंसलिंग स्थल पर पहुंचने से पूर्व ही उपलब्ध सीटों और पसंदीदा संस्थानों की जानकारी जुटाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें