फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Police Constable Bharti: मध्य जोन के 43,875 युवा दिखाएंगे दमखम, पांच जिले चार मैदान; पूरी जानकारी डिटेल में

Fri, 24 Jan 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

HP Police Constable Recruitment: हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया जिलावार छह फरवरी से शुरू होने जा रही है। सबसे अधिक युवा मंडी जिले से हैं। सबसे कम लाहौल-स्पीति से हैं। कुल 1226 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती की जा रही है। इनमें 818 पुरुष और 351 महिलाओं के पद हैं। 57 ड्राइवर के पद हैं। ड्राइवरों पदों के लिए अभी भर्ती नहीं हो रही है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के मध्य जोन के 43,875 युवा खाकी पहनने के लिए मैदान में दमखम दिखाएंगे। इनमें 30,227 युवक और 13,648 युवतियां हैं। पुलिस कांस्टेबल भर्ती की प्रक्रिया जिलावार छह फरवरी से शुरू होने जा रही है। यह प्रक्रिया पांच जिलों में 12 मार्च तक पूरी होगी। पांच जिलों की भर्ती प्रक्रिया चार जिलों के मैदानों में पूरी होगी। कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला की पुलिस कांस्टेबल भर्ती पुलिस लाइन बाशिंग में होगी।

विज्ञापन

सबसे अधिक युवा मंडी जिले से हैं। सबसे कम लाहौल-स्पीति से हैं। मध्य जोन में भर्ती प्रक्रिया पुलिस भर्ती कमेटी डीआईजी सौम्या सांबशिवन, संबंधित जिला पुलिस कप्तान और बटालियन कमांडेंट की देखरेख में पूरी होगी। मंडी जिले की पुलिस भर्ती प्रक्रिया पंडोह बटालियन मैदान में छह फरवरी से शुरू होगी। यह प्रक्रिया 17 फरवरी तक चलेगी। हर दिन करीब दो हजार युवा मैदान में खाकी पहनने के लिए पसीना बहाएंगे।

बिलासपुर जिले में यह भर्ती लुहणू मैदान में 20 से 25 फरवरी तक चलेगी। हमीरपुर जिले की भर्ती प्रक्रिया अणु स्थित सिंथेटिक ट्रैक में 28 फरवरी से लेकर पांच मार्च तक होगी। कुल्लू जिले में यह प्रक्रिया सात से 11 मार्च तक पुलिस लाइन बाशिंग स्थित मैदान में चलेगी। 12 मार्च को लाहौल-स्पीति जिले के युवा पुलिस लाइन बाशिंग स्थित मैदान में ही भाग लेंगे। कुल 1226 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती की जा रही है। इनमें 818 पुरुष और 351 महिलाओं के पद हैं। 57 ड्राइवर के पद हैं। ड्राइवरों पदों के लिए अभी भर्ती नहीं हो रही है।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं। भर्ती प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता के लिए वीडियोग्राफी होगी। इसके अलावा अन्य माध्यमों से भी निगरानी होगी। युवाओं से अपील है कि किसी भी तरह से भर्ती के नाम पर शातिरों के झांसे में न आएं -सौम्या सांबशिवन, डीआईजी मध्य जोन मंडी
 
विज्ञापन

जिला वार ब्रेकअप
 
जिले का नाम  पुरुष महिला     
मंडी  14910 6883
कुल्लू 4387  2581
बिलासपुर 4934  1977
हमीरपुर  5668 2012
लाहौल-स्पीति 328 195
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें