फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Economic Survey: हिमाचल प्रदेश में अनाज का उत्पादन 8.47 फीसदी घटा, आलू के उत्पादन में भी 0.05 फीसदी गिरावट

Thu, 13 Mar 2025 08:35 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

वीरवार को विधानसभा सत्र के दौरान सदन में रखे गए आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में जानकारी सामने आई कि हिमाचल प्रदेश में बीते एक साल में धान और गेहूं का उत्पादन घटा है, जबकि बाजरा और चना का उत्पादन बढ़ा है।
 
विज्ञापन
हिमाचल आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बीते एक साल में धान और गेहूं का उत्पादन घटा है, जबकि बाजरा और चना का उत्पादन बढ़ा है। वीरवार को विधानसभा सत्र के दौरान सदन में रखे गए आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में यह जानकारी सामने आई है। प्रदेश में अनाज के उत्पादन में बीते साल के मुकाबले 8.47 फीसदी की कमी आई है।

विज्ञापन


प्रदेश में धान के उत्पादन में बीते साल के मुकाबले करीब 6.39 फीसदी की कमी आई है। मक्का का उत्पादन 3.33 फीसदी बढ़ा है। रागी के उत्पादन में 6.25 फीसदी की कमी आई है। छोटे अनाज और बाजरा का उत्पादन 76.15 फीसदी बढ़ा है। गेहूं के उत्पादन में 19.76 फीसदी की कमी आई है। जौ का उत्पादन भी 2.34 फीसदी घटा है। चना का उत्पादन सर्वाधिक 94.74 फीसदी बढ़ा है।

आलू के उत्पादन 0.05 फीसदी गिरावट
प्रदेश में बीते एक साल में आलू का उत्पादन 0.05 फीसदी गिरा है। हालांकि सब्जियों के उत्पादन में 1.09 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। हरे अदरक के उत्पादन में 2.56 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कुल उत्पादन में वाणिज्यिक फसलों का सबसे अधिक 58.25 फीसदी योगदान रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में बढ़े पर्यटक, पिछले साल पहुंचे 181.24 लाख सैलानी
हिमाचल प्रदेश में पर्यटकों की संख्या कोविडकाल के पूर्व स्तर पर पहुंच रही है। वीरवार को विधानसभा में प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 में इस बाबत जानकारी दी गई है। कोविड से पूर्व 2019 में हिमाचल के पर्यटन स्थलों में 168.29 लाख भारतीय और 3.83 लाख विदेशी और कुल 172.12 लाख पर्यटक पहुंचे थे। 2020 में भारतीय पर्यटकों की संख्या घट कर 31.70 लाख और विदेशी पर्यटकों की संख्या 43 हजार रह गई। 2020 में कुल 32.13 लाख पर्यटक ही हिमाचल पहुंचे। 2021 में 56.32 लाख भारतीय, महज 0.05 लाख विदेशी और कुल 56.37 लाख पर्यटक पहुंचे। 2022 में 150.70 लाख भारतीय, 0.29 लाख विदेशी कुल 150.99 पर्यटक पहुंचे। 2023 में 159.42 भारतीय, 0.63 लाख विदेशी कुल 160.05 लाख पर्यटक पहुंचे। 2024 में दिसंबर माह तक 180.41 लाख भारतीय, 0.83 लाख विदेशी और कुल 181.24 लाख पर्यटक हिमाचल पहुंचे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें