फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Cabinet Decision: पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, आतिथ्य उद्योग में सीएम स्टार्टअप योजना को मंजूरी; जानें फायदा

Tue, 16 Sep 2025 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना शुरू करने को हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में तीन प्रतिशत, ग्रामीण क्षेत्रों में चार प्रतिशत और जनजातीय क्षेत्रों में पांच प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने राज्य में पर्यटन और आतिथ्य उद्योग को नई गति देने के लिए मुख्यमंत्री स्टार्टअप योजना शुरू करने को मंजूरी दी है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के मूल निवासियों को स्वरोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है। इसके तहत नए होम स्टे के निर्माण अथवा पुराने होम स्टे को स्तरोन्नत करने के लिए ऋणों पर ब्याज में राहत दी जाएगी।

विज्ञापन


योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में तीन प्रतिशत, ग्रामीण क्षेत्रों में चार प्रतिशत और जनजातीय क्षेत्रों में पांच प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे होम स्टे में सुविधाएं बढ़ेंगी और पर्यटन ढांचे को मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री का कहना है कि इन निर्णयों से पर्यटन क्षेत्र में युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए नई संभावनाएं खुलेंगी। होम स्टे योजना से जहां रोजगार सृजन होगा। वहीं पैराग्लाइडिंग सुरक्षा नियमों से राज्य की छवि सुरक्षित और जिम्मेदार पर्यटन गंतव्य के रूप में और मजबूत होगी।

31 अगस्त तक सिमुलेशन पैराग्लाइडिंग सुरक्षा पाठ्यक्रम पूरा करना अनिवार्य
साहसिक पर्यटन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए मंत्रिमंडल ने पैराग्लाइडिंग गतिविधियों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब पर्यटन विभाग के साथ पंजीकृत सभी टेंडम पायलटों के लिए 31 अगस्त 2026 तक सिमुलेशन पैराग्लाइडिंग सुरक्षा पाठ्यक्रम पूरा करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस कदम से पैराग्लाइडिंग गतिविधियों में पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें