फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Board: अधीक्षक और उपाधीक्षक बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से हटाए, हमीरपुर के स्कूल में सामने आया था नकल का मामला

Mon, 24 Mar 2025 09:18 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

हमीरपुर के सरकारी स्कूल में नकल के मामले में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कार्रवाई की है। बोर्ड ने  अधीक्षक और उपाधीक्षक को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर ड्यूटी से हटा दिया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय हमीरपुर के सरकारी स्कूल में नकल के मामले में अधीक्षक और उपाधीक्षक को ड्यूटी से हटा दिया है। नकल के मामले में कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्कूल से दो अन्य अध्यापकों की ड्यूटी परीक्षा के निरीक्षण के लिए लगाई है। अधीक्षक और उपाधीक्षक को ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर हटाया है। दोनों अधिकारियों को परीक्षा केंद्र से हटाकर स्कूल में कार्य करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


बोर्ड की ओर से स्कूल को मेल से अधीक्षक और उपाधीक्षक को ड्यूटी से हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से दोनों अधिकारियों की जगह अन्य अध्यापकों को नियुक्त किया है।

15 मार्च को 12वीं कक्षा की गणित की परीक्षा के दौरान प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की टीम ने परीक्षा केंद्र में तीन विद्यार्थियों से नकल सामग्री पकड़ी थी। तीनों विद्यार्थियों पर नकल का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


नकल के मामले में लापरवाही बरतने पर अधीक्षक और उपाधीक्षक को ड्यूटी से हटा दिया है। नकल के मामले में कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने स्कूल से दो अन्य अध्यापकों की ड्यूृटी परीक्षा के निरीक्षण के लिए लगाई है- डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें