फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Board: दो बार चेकिंग के बाद भी कैसे आउट ऑफ सिलेबस हुए प्रश्न, स्कूल शिक्षा बोर्ड करेगा जांच, जानें मामला

Sat, 14 Dec 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।

सार

दो बार चेकिंग के बाद भी आठवीं कक्षा के प्रश्नपत्र में पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न किस प्रकार आए, इसे लेकर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड जांच करेगा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड दो बार चेकिंग के बाद भी आठवीं कक्षा के प्रश्नपत्र में पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न किस प्रकार आए, इसे लेकर जांच करेगा। वहीं गलती पाए जाने पर पेपर सेटर और प्रश्नपत्र की चेकिंग करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश के शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में बोर्ड से संबंधित तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षाओं का आयोजन हो रहा है। 10 दिसंबर से शुरू हुई परीक्षाओं के दौरान तीसरी और पांचवीं के पेपर तो सही ठंग से हो गए, लेकिन आठवीं के दोनों पेपरों में 32 नंबर के प्रश्न ऐसे पाठ्यक्रम से पूछे गए थे, जिन्हें की पहले पाठ्यपुस्तकों से हटाया जा चुका था। इसमें हिंदी के प्रश्नपत्र में 12, जबकि गणित के प्रश्नपत्र में 20 अंक के प्रश्न हटाए गए विषयों से पूछे गए थे। इस पर राजकीय अध्यापक संघ ने भी आपत्ति जताई थी। लगातार आठवीं के प्रश्नपत्रों में आउट ऑफ सिलेबस से प्रश्न पूछे जाने के विषय में बोर्ड प्रबंधन जांच करेगा।

उल्लेखनीय है कि जब किसी प्रश्नपत्र को तैयार किया जाता है तो उसे पेपर सेटर के अलावा दो बार चेक किया जाता है, ताकि उसमें कोई त्रुटि हो तो उससे ठीक किया जा सके। इसके बावजूद आठवीं के प्रश्नपत्रों में कैसे पाठ्यक्रम से बाहर के प्रश्न पूछे गए इस पर सवाल उठ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में जांच की जाएगी। प्रश्नपत्र में इतनी चेकिंग होने के बाद भी कैसे प्रश्नपत्र पाठ्यपुस्तकों से हटाए गए अध्यायों से आए, इस बारे जांच की जाएगी। वहीं इस दौरान जो भी दोषी पाया जाता है, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी- डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें