फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Board: स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इंप्रूवमेंट परीक्षा का परिणाम निकाला, यहां करें चेक; सितंबर में हुई थी परीक्षा

Thu, 12 Dec 2024 06:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

एसओएस के तहत सितंबर में आयोजित की मैट्रिक और जमा दो कक्षा की विशेष अंक सुधार परीक्षा का परिणाम हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला - फोटो : संवाद न्यूज एंजेसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से एसओएस के तहत सितंबर में आयोजित की मैट्रिक और जमा दो कक्षा की विशेष अंक सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में 10वीं-12वीं कक्षा के 2234 अभ्यर्थी बैठे थे। इनमें से 1844 का परिणाम पीआरसी रहा है।

विज्ञापन


शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि सितंबर में आयोजित परीक्षा के दौरान 10वीं में 1564 अभ्यर्थी बैठे थे। इनमें से 1293 का परिणाम पीआरसी, 48 का पीआरएस, 124 का आरएलडी, 67 का आरएलई और 32 अभ्यर्थियों का परिणाम आरएलएफ रहा है।

इसके अलावा जमा दो में 670 अभ्यर्थियों ने विशेष अंक सुधार परीक्षा दी थी। इसमें 551 का पीआरसी, 34 का पीआरएस, 12 का आरएलडी, 45 का आरएलएफ और 28 अभ्यर्थियों का परिणाम आरएलएफ है। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट अभ्यर्थी पुनर्निरीक्षण के लिए अपने अध्ययन केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा 26 दिसंबर तक 400 रुपये प्रति विषय पुनर्निरीक्षण शुल्क की दर से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के बाद और ऑफलाइन आने वाले आवेदनों पर शिक्षा की ओर से विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है, जहां से अभ्यर्थी अपने परिणाम को हासिल कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें