हिमकेयर कार्ड बनाने के लिए मार्च, जून, सितंबर और दिसंबर में पूरे माह पोर्टल खुला रहेगा। बीपीएल, मनरेगा, रेहड़ी-फड़ी वालों, अनाथों और कैदियों सहित अन्य श्रेणियों के हिमकेयर कार्ड निःशुल्क बनेंगे। एकल महिलाओं, अनुबंध-आउटसोर्स कर्मी, 40 प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांगजनों, मिड-डे-मील वर्करों, अंशकालिक श्रमिकों और दिहाड़ी मजदूरों को हिमकेयर कार्ड बनाने के 365 रुपये चुकाने होंगे। अन्य पात्र लोग 1,000 रुपये चुका कर हिमकेयर कार्ड बना सकेंगे।
प्रदेश में चल रहे सभी निजी संस्थानों में हिमकेयर योजना के तहत डायलिसिस सेवाएं निःशुल्क दी जाएंगी। यदि लाभार्थी समय पर कार्ड का नवीनीकरण करवाने में विफल रहता है और उसका कार्ड समाप्त हो जाता है। नई नीति के अनुसार समाप्त हो चुके कार्ड का नवीनीकरण भी मार्च, जून, सितम्बर और दिसंबर में किया जा सकेगा।