फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई यात्रा के शौकीन हिमाचलियों के लिए खुशखबरी

Tue, 17 Sep 2013 01:19 AM IST
अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिर 77 दिन बाद सोमवार को भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली एयरपोर्ट में एयर इंडिया का 48 सीटर विमान उतरा। सुबह 7:20 बजे लैंड हुए विमान से 31 यात्री उतरे। 7:45 बजे दिल्ली के लिए वापस जहाज ने 15 लोगों के साथ उड़ान भरी।
विज्ञापन


ढाई माह के लंबे समय के बाद जैसे ही एयर इंडिया का 48 सीटर विमान उतरा तो सुनसान पड़े भुंतर एयरपोर्ट में रौनक  आने से यहां तैनात एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों और कर्मचारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इससे कुल्लू-मनाली के उन हजारों लोगों के चेहरों पर भी खुशी छाई गई जो पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हैं। कई उम्मीदों को लेकर आए एयर इंडिया के 48 सीटर जहाज की नियमित सेवाएं शुरू होने पर लोगों ने केंद्रीय उड्डयन मंत्रालय और मुख्यमंत्री का आभार जताया।
विज्ञापन


भुंतर एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक वाईके शर्मा ने बताया कि दिल्ली से 31 लोग भुंतर हवाई अड्डे पर उतरे हैं। 15 लोगों ने यहां से दिल्ली से उड़ान भरी है। हवाई उड़ानें पूर्व में जारी शेड्यूल के तहत चलेंगी।

मंगलवार छोड़कर बाकी सभी दिनों में नियमित उड़ानें होंगी। टैक्सी ऑपरेटर यूनियन भुंतर के प्रधान दीवान सिंह, उपप्रधान लुदर चंद, महासचिव जगदीश शर्मा और कोषाध्यक्ष अमर सिंह ने उड़ान शुरू होने पर खुशी जताई कि इससे टैक्सी कारोबारियों को फायदा होगा।

मनाली होटल एसोसिएशन के प्रेस सचिव मोहन बोकटापा ने कहा कि उड़ानें आरंभ होने से अब पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। हाई प्रोफाइल टूरिस्ट आने से पर्यटन कारोबार भी चमकेगा। हवाई सेवा बंद होने से कुल्लू-मनाली के 1200 होटलियरों, 2200 टैक्सी चालकों के अलावा जिले के अन्य व्यवसायियों का धंधा दो माह से मंदा चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें