फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: ऑनलाइन निवेश के नाम पर महिला से ठगे 2.59 करोड़ रुपये, कांगड़ा के पपरोला क्षेत्र का मामला

Tue, 15 Apr 2025 09:58 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक महिला से ढाई करोड़ से अधिक की राशि ठग ली गई है। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ठगी कैसे हुई जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांगड़ा जिले के पपरोला क्षेत्र की महिला से ऑनलाइन निवेश के नाम पर शातिरों ने ढाई करोड़ से अधिक की राशि ठग ली है। महिला ने यह राशि कई किस्तों में ठगों के बैंक खातों में जमा करवाई। अब ठगी का शिकार होने पर पीड़ित महिला ने साइबर क्राइम थाना में मामला दर्ज करवाया है। शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम थाना ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पपरोला क्षेत्र की महिला ने सोशल मीडिया पर ऑनलाइन निवेश से अधिक मुनाफा कमाने की पोस्ट देखी थी। इस पोस्ट पर क्लिक करने के बाद शातिरों ने महिला को कई प्रकार के प्रलोभन दिए। महिला भी शातिरों के प्रलोभन में आ गई और शातिरों के बैंक खातों में राशि डालना शुरू कर दिया। महिला पिछले साल से राशि उनके बैंक खातों में डालती रही और 2 करोड़ 59 लाख रुपये की राशि लुटा दी।

इस मामले को लेकर महिला ने अपने परिवार के सदस्यों को भी जानकारी नहीं दी। अब ठगी का अहसास होने पर महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। उधर, एएसपी साइबर क्राइम थाना उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला प्रवीन धीमान ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि ऑनलाइन निवेश के झांसे में न आएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें