फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में इस दिन से खराब होगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट; जानें अपडेट

Fri, 17 Jan 2025 09:08 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश में 21 से 23 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मनाली के सोलंगनाला में बर्फबारी के बाद बर्फ से ढके वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को मौसम खुलते ही मैदानी जिलों में घना कोहरा छा गया। वीरवार रात को प्रदेश के दस क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज हुआ। बर्फबारी के बाद कुल्लू से लेकर लाहौल तक दुश्वारियां बढ़ गई हैं। सोलंगनाला से आगे अटल टनल आवाजाही के लिए बंद कर दी गई है। मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों के साथ ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, सोलन के कई क्षेत्रों में शीतलहर बढ़ गई है।

विज्ञापन

शुक्रवार को राजधानी शिमला सहित अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली। प्रदेश के अधिकतम तापमान में भी शुक्रवार को बढ़ोतरी दर्ज हुई। शनिवार से मौसम में दोबारा बदलाव आने का पूर्वानुमान है। मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। मैदानी जिलों में 20 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना है। 21 से 23 जनवरी तक हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

राजधानी शिमला में शुक्रवार को दिन भर मौसम साफ रहा। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमाैर के कई क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहा। इससे सुबह-शाम वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। इससे इन क्षेत्रों के मौसम में ठंडक भी बढ़ गई है। जिला कुल्लू और लाहौल में करीब 12 घंटे तक हुई बर्फबारी व बारिश के बाद शुक्रवार को मौसम सुहावना हो गया।

वीरवार को हुई बर्फबारी के चलते शुक्रवार को भी मनाली-लेह और आनी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। लाहौल के कुछ इलाकों में बिजली की भी समस्या गहरा गई है। जलोड़ी दर्रा बंद होने से लोगों पैदल सफर करने को मजबूर हैं। उधर, शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 23.4, सुंदरनगर में 22.8, सोलन में 22.0, कांगड़ा-हमीरपुर में 21.5, बिलासपुर में 21.1, मंडी में 19.2, नाहन में 18.9, भुंतर में 19.0, शिमला में 16.4, मनाली में 11.6, डलहौजी में 11.8 और कल्पा में 3.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
 
क्षेत्र  न्यूनतम तापमान
ताबो -13.5
कुकुमसेरी -12.2
कल्पा -6.2
मनाली -2.1
भरमौर  -2.8
रिकांगपिओ -2.3
नारकंडा -1.5
सेऊबाग -1.0
बजौरा -0.4
भुंतर -0.2
ऊना   1.4
हमीरपुर  2.0
शिमला  2.8
कांगड़ा 3.0
मंडी    4.7
धर्मशाला 4.8
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें