फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में खिली धूप, ऊना में 34 डिग्री पहुंचा पारा; जानें मौसम अपडेट

Tue, 29 Oct 2024 08:51 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में चार नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। वहीं, मंगलवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
मौसम अपडेट - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए थे, लेकिन इन सभी क्षेत्रों में भी मौसम साफ रहा। चार नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान जताया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.0, बिलासपुर में 31.7, हमीरपुर में 31.5, कांगड़ा में 30.1, चंबा में 30.0, मंडी-सोलन में 28.5, धर्मशाला में 28.3, नाहन में 26.8, शिमला में 24.4, कल्पा में 21.0 और केलांग में 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, ताबो में सोमवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस 0.7, कुकुमसेरी में 1.2, कल्पा में 5.6, समदो में 7.0, मनाली में 8.9, नारकंडा में 9.7, शिमला में 13.2 और धर्मशाला में 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें