फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में थमा बारिश का दौर, धूप खिलने से फिर चढ़ा पारा; इस दिन तक साफ रहेगा मौसम

Fri, 06 Jun 2025 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार नौ जून तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 
विज्ञापन
रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बारिश का दौर थमते ही धूप खिलने से पारा फिर चढ़ना शुरू हो गया है। वीरवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। नौ जून तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बारिश और बर्फबारी से रात के समय मौसम में ठंडक बरकरार है। बुधवार रात प्रदेश के छह स्थानों में न्यूनतम तापमान दस डिग्री से कम रहा।

विज्ञापन

राजधानी शिमला में वीरवार को कई दिनों बाद मौसम साफ रहा। शहर में हल्के बादल छाए रहे। बीते चार दिनों से शहर में सुबह और शाम के समय बारिश हो रही थी। अब मौसम खुल गया है। जिला कुल्लू और लाहौल घाटी में भी वीरवार को मौसम साफ रहा। ऊना जिला में तपिश बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार छह जून को कुछ उच्च पर्वतीय स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। 7 से 11 जून तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को रोहतांग दर्रा के ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क की पहाड़ियों में ताजा बर्फबारी हुई। उधर, बुधवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 10.4, सुंदरनगर में 15.0, भुंतर में 13.6, कल्पा में 6.4, धर्मशाला में 11.9, ऊना में 15.2, नाहन में 17.9, केलांग में 4.8, सोलन में 13.6, मनाली में 9.3, कांगड़ा में 14.1, मंडी में 15.7, बिलासपुर में 17.6, डलहाैजी में 13.4, कुकुमसेरी में 6.9, भरमाैर में 8.8, धाैलाकुआं में 20.2, कसाैली में 14.9, पांवटा साहिब में 21.0, ताबो में 7.7 और नेरी में 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां कितनी बारिश
बुधवार रात को नगरोटा सूरियां में 59.2, भरवाईं में 39.0, शिलारू में 20.4, कुफरी में 14.2, गुलेर में 13.2, शिमला में 11.4, कोटखाई में 11.3, करसोग में 10.0, देहरा गोपीपुर में 8.3, नंगल डैम में 6.8, भराड़ी में 6.4, श्री नयना देवी और चौपाल में 6.2, कटौला में 6.1, पंडोह और कांगड़ा में 6.0, जोत में 5.8, ऊना में 5.4 और रोहड़ू में 5.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

बलसन में ओलावृष्टि से सेब-सब्जियों को नुकसान
ऊपरी शिमला के बलसन क्षेत्र के कई गांवों में बुधवार को दोपहर बाद ओलावृष्टि ने किसानों और बागवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। करीब आधे घंटे तक गिरे ओलों ने सेब, मटर, फ्रासबीन और शिमला मिर्च की फसल को नुकसान पहुंचाया है। ओलावृष्टि से सर्वाधिक प्रभावित गांवों में बखरेया, बागड़ी, चंबल, प्लेन, हलोटू, करगोली, थमोग, काईना और बजरोली हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 37.0
नेरी 35.3
कांगड़ा  33.6
बिलासपुर 33.5
धौलाकुआं 32.6
सुंदरनगर 32.2
बरठीं 31.3
मंडी 31.2
भुंतर 30.6
नाहन 29.7
धर्मशाला  29.0
सोलन  28.0
मनाली 21.8
शिमला 21.6
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें