फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल माैसम: सात जिलों में पारा 8 डिग्री से नीचे, ठिठुरन बढ़ी, जानें एक सप्ताह तक क्या है पूर्वानुमान

Mon, 16 Nov 2026 08:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, शिमला, सोलन और मंडी में रात के तापमान में गिरावट के चलते ठिठुरन बढ़ गई है।  सोमवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहा और अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही।
विज्ञापन
बर्फ देखने के लिए रोहतांग में उमड़े सैलानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों से लेकर मध्य पर्वतीय क्षेत्रों तक सुबह और शाम ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा, कुल्लू, शिमला, सोलन और मंडी में रात के तापमान में गिरावट के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। प्रदेश के सात जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। जनजातीय क्षेत्रों में ठंड का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि केलांग में पारा माइनस 3 डिग्री तक लुढ़क गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने लगी
सोमवार को प्रदेशभर में मौसम साफ रहा और अधिकांश क्षेत्रों में दिनभर धूप खिली रही। धूप निकलने से लोगों को दिन के समय ठंड से कुछ राहत मिली, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं तथा गिरते तापमान ने सर्दी का एहसास बढ़ा दिया है। राजधानी शिमला में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ने लगी है। 

22 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 22 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान मैदानी, निचले पर्वतीय, मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश या बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। प्रदेश के किसी भी जिले के लिए अगले सात दिनों तक मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

दिन में बढ़ेगी गर्माहट, रात की ठंड बरकरार
 मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन से चार दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि अगले चार से पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में दिन के समय धूप से राहत मिलने के बावजूद सुबह और रात को ठंड का असर बना रहेगा।

न्यूनतम तापमान
कुकुमसेरी - 4.1
केलांग - 3.1
कल्पा - 0.7
मनाली 2.4
बजौरा 3.1
कुफरी 4.2
सोलन 6.0
चंबा 6.1
मंडी 6.2
शिमला 7.6
बिलासपुर 11.5
धर्मशाला 12.0
विज्ञापन

कहां कितना अधिकतम तापमान
उधर, सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.6, बिलासपुर में 28.0, कांगड़ा 25.1, मंडी 23.9, नाहन 23.6, धर्मशाला 23.0, चंबा 22.8, सोलन 22.5, शिमला 16.5, मनाली 15.6, कल्पा 12.4, कुफरी 11.3, केलांग 8.9 और ताबो में 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें