फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: पालमपुर में भारी बारिश-ओलावृष्टि, शिमला में चला अंधड़, ऊना में पारा 40 डिग्री के पास

Tue, 20 May 2025 08:03 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।

सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश के शिमला में दिनभर बादल छाए रहे और शाम को अंधड़ चला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 से 26 मई के दौरान राज्य के निचले पहाड़ी व मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
बारिश के दौरान शिमला के रिज मैदान का नजारा। (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी शिमला में दिनभर बादल छाए रहे और शाम को अंधड़ चला। हमीरपुर के कुछ इलाकों में भी बारिश के साथ ओले गिरे। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली। ऊना में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जिला कांगड़ा के पालमपुर सहित आसपास के क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद तेज बारिश और भारी ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से क्षेत्र की सड़कें तक सफेद हो गईं।

विज्ञापन


पालमपुर में बारिश के साथ ओलावृष्टि, किसानों को हुआ नुकसान
पालमपुर में मंगलवार शाम को भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे किसानों की सब्जियों के पौधों को नुकसान पहुंचा है, जबकि कई गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है। बारिश के कारण बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। मंगलवार शाम को उपमंडल पालमपुर के करीब सभी जगहों पर बारिश व ओलावृष्टि हुई है। लोगों को गर्मी से भले ही राहत मिली हो, लेकिन किसानों की भिंडी, फ्रांसबीन, घिया, शिमला मिर्च, हरी मिर्च समेत कई सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर लोगों की गाड़ियों को भी नुकसान हुआ है। भारी बारिश व ओलावृष्टि के चलते काफी देर तक बिजली आपूर्ति भी ठप रही। वहीं, पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीण कुमार ने स्थानीय प्रशासन से फसलों की भारी तबाही का जल्द प्रभाव से आकलन करके किसानों को मुआवजा देने की मांग की है। जबकि बीमा कंपनियों से भी कहा है कि अपने अभिकर्ताओं एवं सर्विस सेंटरों से प्राकलन के आधार पर सभी कंपनियां गाड़ी मालिकों को बीमा राहत दिलाएं।

विज्ञापन

मंगलवार को जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति में मौसम साफ रहा। कुल्लू के रोहतांग दर्रा व जलोड़ी दर्रा के साथ लाहौल के कोकसर और ग्रांफू में सैलानियों ने बर्फ के बीच खूब मस्ती की। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 23 से 26 मई के दौरान राज्य के निचले पहाड़ी व मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार हैं। उधर, सोमवार रात को निचार में 12.0, सांगला में 11.4, कुकुमसेरी में 9.6, कल्पा में 6.0, रिकांगपिओ में 3.0, नयना देवी में 2.0 और केलांग में 1.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। शिमला में न्यूनतम तापमान 18.5, सुंदरनगर में 19.2, भुंतर में 16.1, कल्पा में 7.1, धर्मशाला में 14.6, ऊना में 22.0, नाहन में 24.5, केलांग में 4.5, सोलन में 19.0, मनाली में 12.3, कांगड़ा में 20.6, मंडी में 20.1, बिलासपुर में 21.5, हमीरपुर में 20.9, चंबा में 16.8, कुकुमसेरी में 5.3, नारकंडा में 10.2, बरठीं में 20.9, कसाैली में 20.7 और पांवटा साहिब में 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र  अधिकतम तापमान
ऊना 39.6
बिलासपुर 37.5
नेरी 37.7
कांगड़ा 37.0
हमीरपुर 36.8
सुंदरनगर  36.5
धौलाकुआं 35.8
मंडी 35.6
भुंतर 35.4
धर्मशाला  34.1
नाहन 33.9
सोलन 33.6
मनाली 28.4
शिमला 27.6
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें