रोहतांग दर्रा के लिए सैलानियों को लेकर रवाना होती इलेक्ट्रिकल बस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मई में भी बर्फ से लकदक 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा जाने वाले देखने की चाह रखने वाले सैलानियों के लिए खुशखबरी है। एचआरटीसी ने मनाली से रोहतांग के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी है। सैलानी मात्र 500 रुपये में बर्फ से लकदक वादियों को आनंद ले सकेंगे।
निगम ने शुरू में तीन बसें रोहतांग के लिए भेजी जा रही हैं। जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। पिछले साल भी निगम ने मनाली से रोहतांग दर्रा के लिए सैलानियों की सुविधा के लिए 15 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों को चलाया था। बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए एनजीटी ने एक दशक से रोहतांग दर्रा के लिए 1,200 वाहनों को भेजने के आदेश दिए हैं। इसमें पेट्रोल इंजन के 800 और डीजल के 400 वाहन शामिल हैं। ऑनलाइन सुविधा होने से परमिट का स्लॉट जल्द बुक हो रहा है।