फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल में सताएगी गर्मी, ज्यादा चलेगी लू, मार्च में 1901 के बाद से 54वीं सबसे कम बारिश दर्ज

Tue, 01 Apr 2025 08:21 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में साल 2025 में पिछले साल के मुकाबले गर्मी के सीजन में लू के थपेड़े अधिक झेलने पड़ेंगे। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा और कुल्लू के कुछ क्षेत्रों में 3 अप्रैल को हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में इस साल गर्मी ज्यादा सताएगी। प्रदेश में लू वाले दिन 10 से 20 फीसदी अधिक रहने की आशंका है। अप्रैल से जून तक हिमाचल के अधिकांश क्षेत्रों में औसत तापमान सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान है। साल 2024 के मुकाबले इस साल लोगों को गर्मी के सीजन में लू के थपेड़े अधिक झेलने पड़ेंगे।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी बुलेटिन में स्पष्ट किया गया है कि उच्च पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़ निचले पहाड़ी, मैदानी और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में हीट वेव (लू) वाले दिनों की संख्या 10 से 20 फीसदी अधिक होगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि अप्रैल में ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और किन्नौर में सामान्य, जबकि अन्य जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

अधिकांश हिस्सों में औसत न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहेगा। अप्रैल के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में हीट वेब वाले दिनों की संख्या सामान्य रहेगी। अप्रैल में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होगी। मई और जून में पारा और चढ़ेगा। इस कारण अधिकांश मैदानी क्षेत्र लू की चपेट में रहेंगे।

कल ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार
प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों किन्नौर, लाहौल-स्पीति, चंबा और कुल्लू के कुछ क्षेत्रों में 3 अप्रैल को हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है। मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। अधिकतम पारे में बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम पारा भी बढ़ गया है। सोमवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 11.6, सुंदरनगर में 8.9, भुंतर में 7.6, कल्पा में 3.0, धर्मशाला में 12.2, ऊना में 7.2, नाहन में 15.8, केलांग में माइनस 0.7, सोलन में 7.2, मनाली में 7.5, कांगड़ा में 10.0, मंडी में 10.2, बिलासपुर में 11.5, चंबा में 9.0, डलहौजी में 11.7, कुकुमसेरी में 2.6 और पांवटा साहिब में 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मार्च में 1901 के बाद से 54वीं सबसे कम बारिश दर्ज
हिमाचल प्रदेश में इस बार मार्च के दौरान साल 1901 के बाद से 54वीं सबसे कम बारिश (75.5 मिमी) हुई है। सबसे कम बारिश वर्ष 2022 के मार्च में 5.4 मिलीमीटर हुई थी। मार्च में 113.4 मिलीमीटर सामान्य बारिश के मुकाबले राज्य में 75.5 मिलीमीटर वास्तविक बारिश हुई। यह सामान्य से 33 फीसदी कम रही।
विज्ञापन

जिला अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
ऊना  34.0
धौलाकुआं 33.1
सुंदरनगर  30.8
कांगड़ा  30.6
भुंतर  30.0
मंडी 29.6
नाहन 29.2
सोलन 29.0
चंबा 27.6
धर्मशाला 27.0
मनाली  23.6
शिमला  23.0
कल्पा  18.6
केलांग 10.9
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें