कुल्लू में ब्यास नदी के किनारे दिन के समय पड़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए पानी में उतरे पर्यटक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हिमाचल के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा के कई क्षेत्रों में वीरवार को दिन में लू चली। वहीं, शिमला जिले के रोहड़ू, जुब्बल, चिड़गांव सहित सिरमौर, कुल्लू, मंडी और चंबा जिले के कुछ क्षेत्रों में शाम को बादल बरसे। बारिश होने से चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, उमस भी बढ़ गई।
राजधानी शिमला में वीरवार को हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिल रही। पारा बढ़ने से सोलन जिले के स्कूलों में प्रार्थना सभाएं छोटी करने और बच्चों को पानी की बोतल साथ रखने के निर्देश जारी हुए हैं। वीरवार को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में तापमान 35 डिग्री से अधिक रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 43 और हमीरपुर के नेरी में 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 15 और 16 जून को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए गए हैं। शुक्रवार और शनिवार को भी कई क्षेत्रों में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में अब सड़क हादसों में घायल लोगों का डेढ़ लाख रुपये तक मुफ्त हो सकेगा इलाज