फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: मैदानों में कोहरे, पहाड़ों में सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठंड; समदो का न्यूनतम पारा माइनस में

Sun, 17 Nov 2024 10:48 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में ताबो, कुकुमसेरी के बाद अब समदो का न्यूनतम पारा भी माइनस में पहुंच गया है। सड़कों पर पानी जमने से ग्रांफू-काजा मार्ग पर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक ही वाहन चलाने का फैसला लिया गया है। वहीं, 18 से 20 नवंबर तक बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और ऊना के कई क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।
 
विज्ञापन
लाहौल-स्पीति के ग्राफू-काजा मार्ग पर कुंजुम के सड़क पर जमा पानी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों में कोहरे और पहाड़ों में सर्द हवाओं से मौसम बदल गया है। सुबह आठ बजे तक और शाम पांच बजे के बाद प्रदेश के कई क्षेत्रों में शीतलहर तेज हो गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तक कमी दर्ज हुई है। धूप में गर्माहट कम हो गई है।

विज्ञापन


समदो का न्यूनतम पारा भी माइनस में पहुंचा
शनिवार को 27 डिग्री प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रहा। ताबो, कुकुमसेरी के बाद अब समदो का न्यूनतम पारा भी माइनस में पहुंच गया है। सड़कों पर पानी जमने से ग्रांफू-काजा मार्ग पर सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक ही वाहन चलाने का फैसला लिया गया है।

कई क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने का पूर्वानुमान जताया है। 18 से 20 नवंबर तक बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और ऊना के कई क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।
विज्ञापन


लाहौल में नदी नालों में पानी जम रहा है
शनिवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। मैदानी जिलों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा पड़ने का सिलसिला जारी रहा। रोहतांग दर्रा के आसपास शाम के समय बादल छाए रहे। लाहौल में पड़ रही कड़ाके की ठंड से नदी नालों में पानी जम रहा है। जिला प्रशासन ने सैलानियों को पानी के जमने से नदी-नालों व झरनों के पास न जाने की हिदायत दी है।

विज्ञापन

न्यूनतम तापमान
ताबो में माइनस 7.6, कुकुमसेरी में माइनस 2.8, समदो में माइनस 0.4, कल्पा में 0.6, रिकांगपिओ में 3.9, नारकंडा में 4.3, मनाली में 4.2, भुंतर में 4.8, सोलन में 5.4, मंडी में 7.3, हमीरपुर में 8.1, ऊना में 8.8, बिलासपुर में 9.1, शिमला में 9.6 और धर्मशाला में 10.7 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें