फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: शिमला में भूस्खलन से खतरे की जद में आठ मकान, प्रदेश में तीन दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Fri, 24 Jul 2026 08:26 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

राजधानी शिमला के पुजारली पंचायत के दोची में भूस्खलन के कारण आठ मकान खतरे की जद में आ गए हैं। प्रभावित परिवारों में दहशत का माहौल है। एक भवन को खाली करवा दिया गया है। 
विज्ञापन
शिमला में भूस्खलन से मकानों को खतरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और मंडी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। पारा चढ़ने से मैदानी जिलों में उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम साफ रहने के बावजूद पिछले दिनों हुई बारिश और भूस्खलन का असर अब भी बना हुआ है। गुरुवार रात को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे। 

विज्ञापन

दोची में भूस्खलन के कारण आठ मकानों को खतरा
राजधानी शिमला के पुजारली पंचायत के दोची में भूस्खलन के कारण आठ मकान खतरे की जद में आ गए हैं। प्रभावित परिवारों में दहशत का माहौल है। एक भवन को खाली करवा दिया गया है। प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार शुक्रवार शाम तक 121 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। 63 बिजली ट्रांसफार्मर और 89 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं, जिससे कई क्षेत्रों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस दिन से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
रविवार को मौसम कुछ राहत दे सकता है, लेकिन 27 से 29 जुलाई के बीच कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने 27 से 29 जुलाई के दौरान शिमला, मंडी, कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, सिरमौर और सोलन समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश(मिलीमीटर में)
कांगड़ा 24
शिमला 20
धर्मशाला 19
ऊना 18
नाहन 13
सोलन 10
मनाली 11
बिलासपुर 8
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें