फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: पांगी और रामपुर में बादल फटे, कांगड़ा व मंडी में दो की माैत, सड़क बहने से 80 लोग फंसे

Wed, 30 Jul 2025 09:46 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।

सार

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 4 अगस्त तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
चंबा जिले के पांगी उपमंडल के बगोटू में नाले में आई बाढ़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारी बारिश की चेतावनी के बीच चंबा जिले के पांगी उपमंडल के बगोटू में बुधवार दोपहर बादल फटने से नाले में बाढ़ आ गई। भारी मात्रा में आए पानी से पांगी-किलाड़ सड़क ध्वस्त हो गई। इससे करीब 40 गाड़ियों में 90 लोग देर शाम तक चंबा में फंसे रहे। उधर, रामपुर की कूट पंचायत में मंगलवार रात करीब 11:30 बजे बादल फटने से खड्ड में सैलाब आ गया। चार पैदल पुलियां और बिजली के खंभे इसकी चपेट में आ गए। प्रदेश में बारिश के कारण दो लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन

कांगड़ा के शाहपुर में पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक की जान चली गई। मंडी में बाइक पर पेड़ गिरने से एक की मौत हो गई और एक घायल हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के कुछ क्षेत्रों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी शिमला, धर्मशाला व चंबा में झमाझम बादल बरसे।

खराब मौसम को देखते हुए किन्नौर कैलाश यात्रा स्थगित कर दी गई है। मेलिंग खट्टा में करीब 250 श्रद्धालुओं को सुरक्षित ठहराया गया है। मौसम साफ होने के बाद ही यात्रा फिर शुरू होगी। कांगड़ा, शिमला, कुल्लू में बुधवार को हवाई उड़ानें नहीं हुईं। बारिश से जलस्तर बढ़ने पर पंडोह डैम के पांच गेट खोले गए और करीब 40,000 क्यूसेक पानी ब्यास नदी में छोड़ा गया। हिमाचल प्रदेश में 289 सड़कें, 346 बिजली के ट्रांसफार्मर और 254 पेयजल योजनाएं अभी भी ठप हैं। 

मंगलवार रात से जारी मूसलाधार बारिश के चलते बुधवार सुबह करीब 4 बजे नौ मील और कैंची मोड़ के पास पहाड़ से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिर गए। इससे हाईवे पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। इसे सुबह 8 बजे खाेला गया। दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक बनाला में एनएच ठप रहा। कांगड़ा जिले में मंगलवार रात भारी बारिश हुई। ऊना, हमीरपुर में भी हल्की बारिश हुई।

चंबा में मूसलाधार बारिश से भरमौर-पठानकोट हाईवे जगह-जगह भूस्खलन से प्रभावित रहा। हरिद्वार से सिहुंता के लिए आ रहे परिवार की गाड़ी कामला में कीचड़ में फंस गई। गाड़ी में सवार सात लोगों ने वहां से भागकर जान बचाई। चुराह उपमंडल की मंगली पंचायत भोड़ास में भूस्खलन से कुछ मकान चपेट में आए हैं। रजिंडू पंचायत में भारी भूस्खलन से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। कई घरों मेंं कीचड़ पहुंचने से लोगों की मुसीबतें बढ़ गईं। भारी बारिश से मनाली में ब्यास का जलस्तर बढ़ने से बाहंग कस्बे को खतरा पैदा हो गया है। कई घर खतरे की जद में आ गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र बारिश मिलीमीटर में
पालमपुर 157
कांगड़ा 125
धर्मशाला 75
चंबा 41
सुंदरनगर 29
सोलन 20
ऊना 13
शिमला 12
मनाली 12
नाहन 12
मंडी 10
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें