हिमाचल में बीते सप्ताह भारी नुकसान पहुंचाने के बाद मानसून की रफ्तार कुछ कमजोर हो गई है। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के पूर्वानुमान के साथ 13 जुलाई तक मौसम साफ रहने की संभावना है। सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रदेश के अधिकांश जिलों में धूप खिली। सिर्फ कांगड़ा में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश में अभी भी 235 सड़कें, 163 बिजली ट्रांसफार्मर और 174 पेयजल योजनाएं ठप हैं। मानसून सीजन के दौरान प्रदेश को 692 करोड़ का नुकसान हो चुका है। जिला मंडी सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है।
| क्षेत्र | अधिकतम तापमान |
| ऊना | 35.6 |
| नेरी | 35.3 |
| बिलासपुर | 34.9 |
| भुंतर | 34.7 |
| मंडी | 33.4 |
| कांगड़ा | 32.6 |
| सोलन | 31.5 |
| धर्मशाला | 30.1 |
| नाहन | 29.3 |
| मनाली | 28.0 |
| शिमला | 26.4 |