फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather Update : चंडीगढ़-मनाली हाईवे फिर से बाधित, वीरवार को मौसम साफ, शुक्रवार से येलो अलर्ट

Thu, 11 Sep 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला/धर्मशाला।

सार

Himachal Weather : हिमाचल प्रदेश में वीरवार को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 12 से 14 सितंबर तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मनाली-चंडीगढ़ हाईवे मनाली के समीप ब्यास नदी में बह गया है। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी से कुल्लू के बीच बुधवार दोपहर दो बजे एक बार फिर यातायात बाधित हो गया। दवाड़ा फ्लाईओवर का एक पिलर करीब दो मीटर धंस गया, जबकि दो अन्य आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। सुरक्षा को देखते हुए एनएच पर यातायात रोक दिया है। एनएच के दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। बुधवार शाम तक प्रदेश में 582 सड़कें, 571 बिजली ट्रांसफार्मर और 378 पेयजल योजनाएं प्रभावित रहीं। कुल्लू-मनाली वामतट सड़क छरूडू के पास बहाल हो गई है। भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर भी छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। वीरवार को भी प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। 12 से 14 सितंबर तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

विज्ञापन

राजधानी शिमला में बुधवार को दोपहर तक मौसम साफ रहा। शाम के समय बूंदाबांदी हुई। धर्मशाला और मैक्लोडगंज में धुंध छाई रही। मैदानी जिलों में दिन भर धूप खिली रही। कुल्लू जिले मेे मौसम खुलने से राहत कार्य का काम तेजी से हो रहा है। सैंज घाटी में करीब 10 दिन बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। जिले में बंद सड़कों को खोलने का काम तेजी से चल रहा है। घाटी में 211 सड़कों के साथ 400 से अधिक ट्रांसफार्मर बंद हैं।

जिला चंबा में बुधवार को पूरा दिन धूप रही। इसके चलते जिले में बंद पड़े मार्गाें और बिजली आपूर्ति बहाली के कार्य ने रफ्तार पकड़ी। जिले में अभी भी 50 सड़कें बंद हैं, जबकि करीब 30 ट्रांसफार्मर ठप चल रहे हैं। नेशनल हाईवे चंबा पठानकोट पर वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से चल रही है। हमीरपुर के मैड़ क्षेत्र में सरकारी स्कूल के साथ पिछले कुछ दिनों से जमीन धंसने की आशंका है। यहां पर छह घरों से पचास मीटर की दूरी पर ल्हासे गिरे है। ऐसे घरों को खतरा न हो, इसके लिए बचाव कदम उठाए जा रहे हैं। कांगड़ा में बुधवार को मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहा। धर्मशाला और आसपास के क्षेत्र में दोपहर बाद बारिश हुई।
विज्ञापन

क्षेत्र अधिकतम तापमान
ऊना 31.0
हमीरपुर 30.2
सोलन 30.2
कांगड़ा 30.1
बिलासपुर 29.9
नाहन  28.7
मंडी 28.4
चंबा 27.3
मनाली 25.8
शिमला 22.6
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें