इतने दिन बरसेंगे बादल, इन जिलों के जलग्रहण क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 16 जुलाई तक बारिश का दाैर जारी रहेगा। इस दाैरान कुछ भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि, 11 जुलाई के लिए किसी तरह का अलर्ट नहीं है। बीते 24 घंटों के दाैरान धौलाकुआं में 168.5, बिलासपुर 120.4, मनाली 46.0, जुब्बड़हट्टी 44.2, नगरोटा सूरियां 42.4, पांवटा साहिब 38.4, सुजानपुर टिहरा 37.5, जटोन बैराज 34.6, नाहन 34.1 व गुलेर में 32.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। अगले 24 घंटों के दौरान चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों के कुछ जलग्रहण क्षेत्रों और आसपास के क्षेत्रों में कम से मध्यम स्तर की बाढ़ का खतरा होने की संभावना है।