फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Water Scam: ठियोग में विजिलेंस टीम ने खंगाला रिकॉर्ड, मौके पर बुलाए 9 टैंकर और 5 पिकअप के चालक

Fri, 10 Jan 2025 03:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal Water Scam: ठियोग में हुए पानी के कथित गड़बड़झाले मामले में वीरवार को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने ठियोग बाईपास में निलंबित इंजीनियर और टैंकरों के मालिक व चालकों के भी बयान दर्ज किए। वहीं, इन चालकों को टैंकर और पिकअप के साथ मौके पर बुलाया गया।
 
विज्ञापन
ठियोग में विजिलेंस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानी के कथित गड़बड़झाले मामले में निलंबित इंजीनियर समेत जल शक्ति विभाग के 13 कर्मचारी भी जांच के दायरे में आ गए हैं। वीरवार को विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने इन कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके साथ ही ठियोग बाईपास में निलंबित इंजीनियर और टैंकरों के मालिक व चालकों के भी बयान दर्ज किए गए। इन चालकों को टैंकर और पिकअप के साथ मौके पर बुलाया गया। 9 टैंकरों और 5 पिकअप के नंबर, रजिस्ट्रेशन और लोडिंग क्षमता की जांच की गई। बुधवार को करीब 40 लोगों के बयान दर्ज हुए हैं। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने छैला के नजदीक क्यार खड्ड और लेलू पुल स्थित गिरि नदी का भी दौरा किया। शुक्रवार को जल शक्ति विभाग के 13 कर्मचारियों और ठेकेदारों को विजिलेंस कार्यालय बुलाया गया है।

विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरवीर सिंह राठौर की अगुवाई में टीम ठियोग पहुंची। विजिलेंस की टीम ने लेलु पुल स्थित पंप हाउस का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। इसके अलावा टीम ने कर्मचारियों से कई अन्य दस्तावेज भी मांगे। टीम सैंज बाजार और उसके आसपास के होटल में लगे सीसीटीवी की फुटेज को भी खंगाल रही है। उल्लेखनीय है कि ठियोग उपमंडल में पिछले वर्ष फरवरी से जून के दौरान सूखे के चलते पानी की आपूर्ति टैंकरों से करने का काम ठेके पर दिया गया था। आरोप है कि कई जगह पानी की आपूर्ति ही नहीं हुई और भुगतान कर दिया। आरोप यह भी है कि पेयजल आपूर्ति करने वाले टैंकरों के जो नंबर दिए गए, वह मोटरसाइकिल और कारों के हैं।

साक्ष्य जुटा रही विजिलेंस टीम
घोटाले की तह तक जाने के लिए विजिलेंस ब्यूरो ने मामले से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया है। हर पहलू की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है। उल्लेखनीय है कि गड़बड़झाला सामने आने के बाद अभी तक जल शक्ति विभाग के 10 अफसरों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें 2 अधिशासी, 3 सहायक, 4 कनिष्ठ और एक सेवानिवृत्त कनिष्ठ अभियंता शामिल हैं। इनमें से एक की मृत्यु हो चुकी है।

इन टैंकरों के नंबरों की हुई जांच
एचपी 63 ए 7600

एचपी 63 सी 3352
एचपी 63 4853

एचपी 63 सी 4777
एचपी 63 ए 0116

एचपी 62 ए 2777
एचपी 63 ए 0877

एचपी 63 3898
एचपी 63 ई 2877
 
विज्ञापन

ये पिकअप नंबर भी जांचे
एचपी 09 ए 5865

एचपी 14 सी 1292
एचपी 09 सी 4525

एचपी 09 सी 7685
एचपी 63 सी 0737
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें