फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: अस्पताल के गेट से सब्जी विक्रेता ने लगाया फंदा, घटना सीसीटीवी में कैद

Mon, 08 Jun 2026 07:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।

सार

सिरमाैर जिला मुख्यालय नाहन के दिल्ली गेट के समीप स्थित आयुष अस्पताल के गेट पर रस्सी से आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 
विज्ञापन
खुदकुशी(सांकेतिक)। - फोटो : किशोरी ने की खुदकुशी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सिरमाैर जिला मुख्यालय नाहन के दिल्ली गेट के समीप स्थित आयुष अस्पताल के गेट पर रस्सी से आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक व्यक्ति ने फंदा लगा लिया। यह खौफनाक कदम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मृतक की पहचान जगत सिंह (53) पुत्र स्व. रुप सिंह निवासी गांव देवना, संगड़ाह के रूप में हुई है। जगत सिंह पिछले करीब 10-12 वर्षों से नाहन मुख्य बाजार में सब्जी बेचने का काम करता था।

विज्ञापन

सोमवार सुबह जब लोग सैर पर जा रहे थे तो उन्होंने अस्पताल के गेट पर रस्सी से शव लटका हुआ देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। परिजनों के समक्ष शव को अस्पताल लाया गया और पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार आत्महत्या की यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसमें सुबह करीब 4 बजे व्यक्ति यह आत्मघाती कदम उठाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

हालांकि, व्यक्ति के आत्मघाती कदम उठाने के असल कारणों का अभी तक पूरी तरह खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि, पुलिस के अनुसार व्यक्ति पिछले कुछ समय से लीवर से संबंधित गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। इसके अलावा उस पर कुछ कर्ज भी थी। इसके चलते वह मानसिक तनाव में था। पुलिस को दिए बयान में जगत सिंह के भाई बीर सिंह, धनवीर सिंह व लेखराज ने बताया कि जगत सिंह शराब का आदी था। अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने के कारण लिवर व किडनी खराब हो गए थे। इस वजह से जगत सिंह काफी परेशान रहता था। एएसपी योगेश रोल्टा ने घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें