फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा: फिलीपींस में आयरनमैन स्पर्धा में चमके अंजेश जोशी

Mon, 08 Jun 2026 06:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, धर्मशाला/शाहपुर (कांगड़ा)।

सार

 युवा एंड्योरेंस एथलीट अंजेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। 
विज्ञापन
आयरनमैन स्पर्धा में चमके अंजेश जोशी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के युवा एंड्योरेंस एथलीट अंजेश जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। कांगड़ा के रैत स्थित झरेड़ पंचायत के अंजेश जोशी ने फिलीपींस में आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक पूरा कर फिटनेस और दृढ़ संकल्प का लोहा मनवाया है। इस रेस को अंजेश ने 6 घंटे 13 मिनट 53 सेकंड में पूरा किया। उन्होंने 30 से 34 वर्ष आयु वर्ग में 52 प्रतिभागियों के बीच 22वां स्थान हासिल किया, जबकि कुल 470 खिलाड़ियों में वे 142वें स्थान पर रहे। पेशे से मरीन इंजीनियर अंजेश जोशी के लिए यह सफर आसान नहीं था। समुद्र में नौकरी के कारण नियमित प्रशिक्षण के लिए समय और स्थान की कमी सबसे बड़ी चुनौती थी। उन्होंने जहाज पर सीमित सुविधाओं के बीच ही ट्रेडमिल, स्टेशनरी बाइक और छोटे जिम में पसीना बहाया। रेस में तैराकी के दौरान भीड़ और साइकिलिंग में तेज हवाओं का सामना करते हुए उन्होंने अपनी फिटनेस का बेहतरीन प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Trending Videos

यह है आयरनमैन 70.3 प्रतियोगिता

इस प्रतियोगिता में एथलीट को बिना रुके 1.9 किलोमीटर तैराकी, 90 किलोमीटर साइकिलिंग और 21.1 किलोमीटर की हाफ मैराथन पूरी करनी होती है। इसे शारीरिक और मानसिक क्षमता की सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है। अंजेश जोशी ने साइकिलिंग 3 घंटे 15 मिनट और हाफ मैराथन 2 घंटे 2 मिनट में पूरी की।
विज्ञापन

भूकंप की सूचना सुन सहमे थे परिजन

अंजेश के पिता संजय जोशी सीआरपीएफ से सब-इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हैं और उनकी माता अंजना देवी हाल ही में पंचायत प्रधान चुनी गईं हैं। माता-पिता ने बेटे की इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि सुबह ही वहां से भूकंप की सूचना आई थी, जिससे मन थोड़ा विचलित हुआ था, लेकिन हमारा बेटा वहां सुरक्षित है। जिस स्थान पर वह ठहरा है, वहां भूकंप महसूस नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें