फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: वंशिका सूद ने भारतीय वन सेवा परीक्षा में देशभर में पाया 15वां स्थान

Tue, 27 May 2025 08:54 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर की वंशिका सूद ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 में देश में 15वां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
वंशिका सूद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 में सुजानपुर में वार्ड दो की वंशिका सूद ने देश में 15वां स्थान प्राप्त किया। भारतीय वन सेवा की लिखित परीक्षा बीते वर्ष 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक हुई थी। उसके पश्चात व्यक्तित्व परीक्षण साक्षात्कार का चरण 21 अप्रैल से 2 मई के मध्य हुआ। वंशिका सूद ने इस परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट स्थान अर्जित किया। वंशिका सूद ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल सलासी हमीरपुर से प्राप्त की है।

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान भोपाल, मध्यप्रदेश से बीएस-एमएस की डिग्री प्राप्त की। वंशिका के पिता मुकेश सूद एक इंजीनियर हैं और माता चंदन सोनी सरकारी विद्यालय में अध्यापक हैं। वंशिका ने सफलता का श्रेय अध्यापकों, माता-पिता, मौसा-मौसी और परिवार को दिया है। वंशिका के माता-पिता ने कहा कि ये उपलब्धि युवा विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें