फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल विश्वविद्यालय: इतने हजार देकर पूरी कर सकेंगे 2013-17 बैच की अधूरी डिग्री, एचपीयू ने दिया विशेष मौका

Thu, 01 Oct 2026 06:49 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।

सार

प्रदेश विश्वविद्यालय ने वर्षों से अधूरी डिग्री के कारण अटके स्नातक विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने और अंकों में सुधार का विशेष मौका दिया है। 
विज्ञापन
एचपीयू शिमला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने वर्षों से अधूरी डिग्री के कारण अटके स्नातक विद्यार्थियों को डिग्री पूरी करने और अंकों में सुधार का विशेष मौका दिया है। विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी, बीकॉम और शास्त्री के 2013 से 2017 बैच तक के विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा की अधिसूचना जारी की है। इसके तहत विद्यार्थियों को प्रति सेमेस्टर 10 हजार रुपये शुल्क देना होगा। परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि 12 अक्तूबर है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के अनुसार बीटीए, बीटीटीएम और बीपीई में शैक्षणिक सत्र 2013-14 से आगे के विद्यार्थी, बीबीए और बीसीए में 2014-15 से आगे के विद्यार्थी तथा बीवॉक में 2017-18 से आगे के विद्यार्थी भी इस विशेष अवसर का लाभ ले सकेंगे। इन व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रति सेमेस्टर 20 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

अक्तूबर में होगी विषम सेमेस्टर की परीक्षा
विशेष मौका डिग्री पूरी करने के साथ सुधार के लिए भी दिया गया है। विषम सेमेस्टर की परीक्षा अक्तूबर में आयोजित की जाएगी। 12 अक्तूबर के बाद फार्म भरने पर विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार विलंब शुल्क लिया जाएगा। परीक्षा नियंत्रक की ओर से 1 अक्तूबर को जारी अधिसूचना में संबद्ध महाविद्यालयों और संबंधित अध्ययन केंद्रों को विद्यार्थियों तक सूचना पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें