बारिश से भाई-बहन के प्रेम का धागा नहीं भीगेगा
बारिश के मौसम को देखते हुए भारतीय डाक विभाग ने देशभर में 17 लाख वाटरप्रूफ एनवलप तैयार करवाए हैं। ताकि, कही बारिश से राखी पानी से खराब न हो जाए। अतिरिक्त कर्मियों को डयूटी लगाई है। साथ ही विदेश में राखी भेजने के लिए आईटीपीएस सुविधा से कम दाम में भेजी जा सकती है।