विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर अब ट्रेन सेट सफर का रोमांच और बढ़ा देगा। इस ट्रैक पर जल्द तीन बोगी वाला डीजल हाइड्रोलिक मल्टीपल यूनिट (डीएचएचयू) दौड़ेगा। इसमें इंजन की सुरक्षा को और सुदृढ़ किया गया है। आगामी दिनों में अगर रेलवे बोर्ड ट्रेन सेट को यात्रियों की सुविधा के लिए उतारता है और इस दौरान कोई दिक्कत आती है तो इसे ठीक करने की सिरदर्दी रेलवे बोर्ड की नहीं होगी। दो साल तक देखभाल का जिम्मा रेलवे बोर्ड की ओर से चेन्नई की कंपनी को दिया गया है।