फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में सात दिन बारिश जारी रहने के आसार, मैदानी क्षेत्रों में बढ़ेगा तापमान

Tue, 20 May 2025 05:46 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 23 से 26 मई के दौरान राज्य के निचले पहाड़ी-मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन
हिमाचल का माैसम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आगामी एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 23 से 26 मई के दौरान राज्य के निचले पहाड़ी व मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 20 से 22 मई के दौरान राज्य के मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों और 23 से 26 मई के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इसी तरह 20-21 और 24-25 मई को राज्य के ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। बीते 24 घंटों के दाैरान निचार में 12.0, सांगला 11.4, कुकुमसेरी 9.6, कल्पा 6.0, रिकांगपिओ 3.0, नयना देवी 2.0 व केलांग में 1.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मंगलवार दोपहर को ऊना के बंगाणा क्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। मंगलवार शाम को पालमपुर, धीरा व आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। 

विज्ञापन


विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम तापमान
राज्य के कई हिस्सों में अगले 3-4 दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। शिमला में न्यूनतम तापमान 18.5, सुंदरनगर 19.2, भुंतर 16.1, कल्पा 7.1, धर्मशाला 14.6, ऊना 22.0, नाहन 24.5, केलांग 4.5, पालमपुर 21.0, सोलन 19.0, मनाली 12.3, कांगड़ा 20.6, मंडी 20.1, बिलासपुर 21.5, हमीरपुर 20.9, चंबा 16.8, जुब्बड़हहट्टी 20.7, कुफरी 15.8, कुकुमसेरी 5.3, नारकंडा 10.2, रिकांगपिओ 9.4, सेऊबाग 13.8, बरठीं 20.9, कसाैली 20.7, पांवटा साहिब 28.0, सराहन 11.6, ताबो 4.3 व बजाैरा में 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें