फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कर्ज से बचने के लिए युवक ने रची गुमशुदगी की कहानी, लेकिन कैमरे ने खोल दिया राज

Thu, 04 Jun 2026 05:00 AM IST
Krishan Singh सुभाष कुमार अग्निहोत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

लाखों की उधारी सिर पर होने पर डांड पंचायत के 22 वर्षीय युवक तौफीक ने अपनी ही गुमशुदगी की पटकथा लिख डाली। इसमें उसके बड़े भाई शहजाद ने भी पूरा साथ दिया। 
विज्ञापन
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑनलाइन गेमिंग के कर्ज ने जब हकीकत से पीछा छुड़ाने का रास्ता दिखाया तो एक 22 वर्षीय युवक ने ऐसी कहानी गढ़ डाली, जिसने पूरे परिवार और पुलिस को गुमराह कर दिया। डांड पंचायत का यह मामला पहले गुमशुदगी फिर हादसे और यहां तक कि हत्या की आशंका तक पहुंच गया लेकिन जांच में सामने आ रहीं परतें अब एक ऐसे नाटकीय मोड़ की ओर इशारा कर रही हैं, जहां सच और साजिश के बीच की रेखा धुंधली होती जा रही है।

विज्ञापन

बड़े भाई ने साजिश में दिया साथ

लाखों की उधारी सिर पर होने पर डांड पंचायत के 22 वर्षीय युवक तौफीक ने अपनी ही गुमशुदगी की पटकथा लिख डाली। इसमें उसके बड़े भाई शहजाद ने भी पूरा साथ दिया। बताया जा रहा है कि बड़े भाई ने तौफीक को जिले से बाहर जाने वाली बस में बैठाया था। बुधवार को परिजन युवक को लेकर पुलिस चौकी बनीखेत पहुंचे। पुलिस युवक से गहनता से पूछताछ में जुटी है। हैरत की बात है कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी होने के बावजूद युवक का भाई अनभिज्ञ बना रहा। सीसीटीवी फुटेज में बस में तौफीक के रवाना होने की तस्वीर सामने आने पर मामले से पर्दा उठ गया है।

हत्या कर शव जलाशय में फेंकने की जताई थी आशंका

शहजाद ने बताया कि तौफीक शनिवार शाम शाम करीब 5 बजे पिकअप वाहन में मुर्गे खरीदकर लाने के लिए किहार से पठानकोट जा रहा था। शुक्रवार रात करीब आठ बजे के बाद से युवक का मोबाइल फोन बंद था। सुबह पठानकोट के आढ़ती से पता करने पर पता चला कि वह नहीं पहुंचा है। इसके बाद परिजनों ने किहार पुलिस थाना में सूचित किया। युवक की मोबाइल लोकेशन चौहड़ा जलाशय के समीप पाई गई। युवक की तलाश में परिजन और ग्रामीण निकल पड़े। शनिवार को चमेरा जलाशय के समीप सड़क के किनारे युवक की एक चप्पल और वाहन का टायर बरामद हुआ। युवक के बड़े भाई ने इन वस्तुओं की पहचान की। इसके बाद आशंका हो गई कि युवक की हत्या कर किसी ने वाहन 100 मीटर पीछे ले जाकर जलाशय में गिरा दिया। परिजनों का कहना है कि युवक पोल्ट्री कारोबार से जुड़ा था। मुर्गों की खरीदारी के लिए उसके पास करीब दस लाख रुपये थे। उन्होंने युवक की हत्या की संभावना जताई।
विज्ञापन

परिजन लापता युवक को लेकर बनीखेत चौकी पहुंचे हैं। पुलिस हर पहलु की बारीकी से जांच कर रही है। -विजय सकलानी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें