जिले के समस्त विकास खंडों की 412 ग्राम पंचायतों के मतदान केंद्र स्थापित करने और निरीक्षण के लिए रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए हैं। डोडरा क्वार उपमंडल की डोडरा, क्वार, धंदरवाड़ी, जाखा और जिस्कुन पंचायत में मतदान केंद्रों के निरीक्षण के लिए उपमंडल अधिकारी की ड्यूटी सुनिश्चित की है। 25 जुलाई तक सभी रिटर्निंग अधिकारी पंचायतों में जाकर मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लेंगे। उन्हें सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त करने के लिए भी प्राधिकृत किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम कश्यप ने निर्देश दिए हैं कि रिटर्निंग अधिकारी स्वयं पोलिंग स्टेशनों में जाकर निरीक्षण करें तथा सभी आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करें। दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए रैंप की व्यवस्था तथा पूर्ण रूप से महिला तथा युवाओं की ओर से संचालित पोलिंग स्टेशनों को भी सुनिश्चित किया जाए। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) का परिसीमन किया जा चुका है। चुनाव चिह्न तय किए जा चुके हैं। अब, वार्डों की अंतिम मतदान सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद रोस्टर लागू होगा।