पेशे से ट्रक चालक है मुख्य आरोपी रशीद, पुंछ में भी काट चुका है जेल
मामले का मुख्य आरोपी रशीद मोहम्मद पेशे से ट्रक चालक है। वह जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भी एक मामले में जेल काट चुका है, जहां से स्थानीय लोगों की जमानत पर बाहर आया था। जांच में सामने आया है कि आरोपी रशीद और उसके भाई के संबंध पड़ोसियों से अच्छे नहीं थे। रशीद ने ये ग्रेनेड घर में छिपाकर रखे थे। विवाद होने पर उसने पड़ोसियों के मकान पर पत्थर की तर्ज पर ग्रेनेड फेंके थे, लेकिन एक मुख्य पार्ट (कंपोनेंट) गायब होने के कारण विस्फोट नहीं हो सका। पुलिस रिमांड के दौरान अब इस बात का पता लगाएगी कि आरोपी यह खतरनाक ग्रेनेड कहां से और किस मकसद से लाए थे।