फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: शिमला में कल रात 7:20 से 7:30 तक रहेगा ब्लैकआउट, बजेंगे हवाई हमले की चेतावनी वाले सायरन

Tue, 06 May 2025 08:32 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Mock Drill in Shimla: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 7 मई को शाम 7:20 बजे से लेकर 7:30 तक पूरे शहर शिमला में ब्लैकआउट किया जाएगा। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बज सकते हैं। 
विज्ञापन
मॉक ड्रिल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला शहर में मॉक ड्रिल ऑपरेशन अभ्यास 7 मई को शाम चार बजे आयोजित होगा। इस दौरान उपायुक्त कार्यालय परिसर और संजौली क्षेत्र के पार्किंग में ऑपरेशन अभ्यास किया जाएगा। वहीं शहर में शाम 7:20 बजे से लेकर 7:30 तक पूरे शहर शिमला में ब्लैकआउट किया जाएगा। जिला प्रशासन सुबह 10:00 बजे से ही मॉक ड्रिल की तैयारियां शुरू करेगा।

विज्ञापन


उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि लोग प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करें और ऑपरेशन अभ्यास में सहभागिता निभाएं। मॉक ड्रिल में निकासी योजनाओं का अभ्यास होगा, जिसमें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जाएगा। मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी देने वाले सायरन बज सकते हैं। सायरन बजने पर तुरंत खुले इलाकों से हट जाएं और किसी सुरक्षित इमारत, घर, या बंकर में शरण लें। इसके अलावा नजदीकी इमारत में प्रवेश करें और सायरन बजने के बाद सुरक्षित स्थान पर पहुंचने का अभ्यास करें।

क्रैश ब्लैकआउट के दौरान सभी लाइटें बंद कर दी जाएंगी। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, अतिरित जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, उप मंडलाधिकारी (ना) ग्रामीण मनजीत शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन

क्या करें?
  1. अपने घर की खिड़कियों, रोशनदानों और दरवाजों को काले कपड़े या अन्य सामग्री से ढकें।
  2. सड़क पर वाहन चलाते समय लाइटें बंद करें और वाहन को रोक दें।
  3. मॉक ड्रिल में नागरिकों और छात्रों को सिविल डिफेंस प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  4. टीवी, रेडियो और सरकारी अलर्ट पर ध्यान दें। मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासन की ओर से महत्वपूर्ण सूचनाएं प्रसारित की जाएंगी। अफवाहों से बचें।
  5. बच्चों को ड्रिल के बारे में पहले से समझाएं ताकि वे घबराएं नहीं। उन्हें सायरन और ब्लैकआउट की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दें।
54 साल पहले हुई थी आखिरी मॉक ड्रिल
राज्यों में आखिरी मॉक ड्रिल आज से 54 साल पहले 1971 में हुआ था। तब बांग्लादेश की मुक्ति के लिए हुआ युद्ध भारत-पाकिस्तान के बीच पूर्ण युद्ध में बदल गया था जो देश की पूर्वी और पश्चिमी दोनों सीमाओं पर लड़ा गया था। उस समय नागरिकों की जान-माल को कम से कम नुकसान पहुंचे, इसके लिए ऐसा अभ्यास किया गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दी गई खबर का लिंक खोलें।

ये भी पढ़ें- India vs Pakistan: पाकिस्तान से तनाव के बीच 54 साल बाद सुरक्षा मॉक ड्रिल क्यों, कब और कैसे होगी; क्या तैयारी?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें