फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा रैगिंग मामला, आरोपी वार्डन अवकाश पर, एंटी रैगिंग कमेटी की भूमिका पर सवाल

Fri, 05 Dec 2025 09:07 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानपुर (हमीरपुर)।

सार

सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में सामने आए रैगिंग प्रकरण में आरोपित वार्डन अवकाश पर चला गया है, हालांकि स्कूल प्रबंधन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में सामने आए रैगिंग प्रकरण ने स्कूल की आंतरिक एंटी रैगिंग एवं अनुशासन कमेटी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में कुछ छात्रों पर पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत भी आरोप लगाए गए हैं। उधर, मामले के तूल पकड़ने के बाद आरोपित वार्डन भी अवकाश पर चला गया है, हालांकि स्कूल प्रबंधन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा।

विज्ञापन


स्कूल प्रबंधन का कहना है कि उन्हें केवल एक छात्र और एक वार्डन के खिलाफ शिकायत मिली थी। छात्र को निलंबित कर दिया गया था और वार्डन से स्पष्टीकरण मांगा गया था। चूंकि मामला लगभग डेढ़ माह पुराना है, इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि वार्डन ने क्या जवाब दिया और प्रबंधन ने उस पर क्या कार्रवाई की। पुलिस पीड़ित छात्र का कोर्ट में बयान दर्ज करवाने की तैयारी कर रही थी, लेकिन छात्र के अवकाश पर चले जाने से यह संभव नहीं हो सका।

मामले में गंभीरता से कानून के तहत कार्रवाई की जा रही है। संबंधित थाना पुलिस को निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। - बलवीर ठाकुर, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित छात्र ने स्कूल प्रबंधन को दी शिकायत में केवल एक छात्र और एक वार्डन पर आरोप लगाए थे। एक वार्डन से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा गया है। -कैप्टन रचना जोशी, प्रधानाचार्य, सैनिक स्कूल सुजानपुर, टिहरा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें