विवि ने नौणी स्थित बागवानी महाविद्यालय व वानिकी महाविद्यालय और नेरी महाविद्यालय में एमएससी कार्यक्रमों की भी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। बागवानी में कीट विज्ञान, फ्लोरीकल्चर और लैंडस्केपिंग, खाद्य प्रसंस्करण और प्रौद्योगिकी, फल विज्ञान, मॉलेक्यूलर बायोलॉजी व दजैव प्रौद्योगिकी, पादप रोग विज्ञान, स्पाइस, औषधीय व सुगंधित फसलें, पोस्ट हार्वेस्ट प्रबंधन, बीज विज्ञान व प्रौद्योगिकी और सब्जी विज्ञान विषयों में बागवानी में एमएससी के लिए आवेदन कर सकते हैं। एमबीए कृषि-व्यवसाय प्रबंधन के पाठ्यक्रम का कोर्स भी छात्रों को ऑफर किए जा रहे हैं। कृषि अर्थशास्त्र, कृषि विस्तार शिक्षा, कृषि सांख्यिकी, बायो केमिस्ट्री, पर्यावरण विज्ञान, फॉरेस्ट बायोलॉजी और वृक्ष सुधार, वन उत्पाद व उपयोगिता, वन संसाधन प्रबंधन, माइक्रोबायोलॉजी, प्लांट फिजियोलॉजी, सिल्वीकल्चर और एग्रोफॉरेस्ट्री व् मृदा विज्ञान विषयों में वानिकी में एमएससी के लिए आवेदन किया जा सकता है।
स्नातक कार्यक्रमों की सामान्य सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई और स्व-वित्तपोषित सीटों के लिए 30 जून है। स्नातकोत्तर प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 16 जून है। स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम की प्रवेश परीक्षा की तारीख क्रमश: 15 जून और 5 जुलाई है। स्नातक प्रवेश परीक्षा का परिणाम 25 जून जबकि स्नातकोत्तर कार्यक्रमों का परिणाम 11 जुलाई को घोषित किया जाएगा। स्नातक स्व-वित्तपोषण सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची 07 जुलाई को प्रदर्शित की जाएगी। स्नातक प्रवेश परीक्षा सोलन, हमीरपुर, सुंदरनगर, पालमपुर और रामपुर में आयोजित की जाएगी।
स्नातक प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर स्नातक कार्यक्रमों की सामान्य सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। जबकि स्नातक की स्व वित्त पोषित सीटों पर प्रवेश जमा दो परीक्षा में चार विषयों-अंग्रेजी, फ़िज़िक्स, केमिस्ट्री और बाॅयोलॉजी/गणित की मेरिट के आधार पर होगा। स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। आवेदक सामान्य एवं स्ववित्तपोषित दोनों प्रकार की सीटों के लिए आवेदन कर सकते हैं।