फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: एसपी राजेश वर्मा निलंबित, मुख्यालय छोड़ने पर रोक; गृह विभाग ने जारी किए आदेश

Thu, 04 Dec 2025 01:00 AM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

पुलिस अधीक्षक (कम्युनिकेशन एवं टेक्निकल सर्विसेज), शिमला, राजेश वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 
विज्ञापन
निलंबित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक (कम्युनिकेशन एवं टेक्निकल सर्विसेज), शिमला, राजेश वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित है, जिसके मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


आदेश में कहा गया है कि यह कार्रवाई केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1965 के नियम 10(1) के तहत की गई है। निलंबन अवधि के दौरान राजेश वर्मा का मुख्यालय पुलिस मुख्यालय शिमला निर्धारित किया गया है। इस अवधि में वे बिना पूर्व अनुमति पुलिस महानिदेशक, हिमाचल प्रदेश, से अनुमति लिए मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। निलंबन आदेश मुख्य सचिव संजय गुप्ता ने जारी किए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें