फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal : हिम ऊर्जा विभाग के जेई ने फंदा लगा की आत्महत्या, शिमला का रहने वाला था अरुण; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 04 Aug 2025 08:56 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

जिला सोलन के चंबाघाट में हिम ऊर्जा विभाग के जेई ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अभी तक की जांच पर किसी ने भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 
 
विज्ञापन
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय सोलन के चंबाघाट में हिम ऊर्जा विभाग के जेई ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इनकी पहचान 35 वर्षीय अरुण कुमार पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव व डाकघर कुठाड़ उप तहसील नेरवा, जिला शिमला के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

विज्ञापन


एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 के माध्यम से सूचना मिली कि चंबाघाट में एक युवक ने फंदा लगाया है। सूचना पर पुलिस थाना सदर सोलन की टीम मौके पर पंहुची। जहां पर एक भवन के कमरे में छत के पंखे से युवक फंदे से लटका हुआ था। जांच के दौरान पाया गया कि अरुण हिम ऊर्जा विभाग में जेई के पद पर करीब डेढ़ वर्ष से कार्यरत था। वह अपने परिवार के साथ बेर गांव चंबाघाट में किराये के कमरा में रह रहा था। उसकी पत्नी आजकल गांव गई हुई है और वह किराये के कमरे में अकेला ही रह रहा था।

ये भी पढे़ं- हिमाचल प्रदेश: शिमला में पढ़ाई के तनाव में छात्र ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरे 3 पेपर ठीक नहीं हुए
विज्ञापन


3 अगस्त को उसकी पत्नी ने पड़ोस में रह रहे किरायेदार को फोन किया कि उसका पति फोन नहीं उठा रहा है। इस पर पड़ोसी किरायेदार कमरे के पास गई तो अरुण को फंदे से लटका हुआ पाया। अभी तक की जांच पर किसी ने भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। फिर भी प्राथमिकता के आधार पर हर पहलू पर जांच जारी है।

विज्ञापन

सरकाघाट में फंदे पर लटकी मिली नाबालिग
उपमंडल सरकाघाट के चलहोग क्षेत्र में एक नाबालिग का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। घटना तीन अगस्त की है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि बेटी तीन अगस्त को मां के साथ पशुओं के लिए घास लाने गई थी। घास लेकर घर पहुंचने के बाद मां बाहर अपने काम में व्यस्त हो गई और बेटी कमरे में चली गई। थोड़ी देर बाद जब मां अंदर आई तो बेटी को पंखे से लटका पाया। चुन्नी का फंदा बनाया था। बेटी को लटका देख मां चिल्लाई। गांववासी भी एकत्रित हो गए। आनन-फानन में उसे सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि परिजनों ने किसी पर भी कोई शक नहीं जताया है। मामले में कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें