फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: पहाड़ी से टकराई एचआरटीसी की बस, अचानक स्टेयरिंग हुआ लॉक; बड़ा हादसा टला

Thu, 27 Mar 2025 08:43 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

वीरवार को एचआरटीसी की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हुआ यूं कि बस का अचानक स्टेयरिंग लॉक हो गया। जिस वजह से ये हादसा हुआ। बस में करीब 35 सवारियां मौजूद थीं।
विज्ञापन
पुलवाहल से सोलन के लिए आ रही बस जटोली में दुर्घटनाग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोलन-राजगढ़ सड़क पर जटोली के समीप हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि स्टेयरिंग लॉक होने के कारण यह हादसा हुआ। यह बस सोलन से पुलवाहल जा रही थी, राजगढ़ रोड पर जटोली के नजदीक पहुंचने पर अचानक से इस बस की टाई एंड रोड टूट गई, जिसके कारण बस पहाड़ी की तरफ टकरा गई
विज्ञापन


गनीमत यह रही की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बस में करीब 35 सवारियां भी मौजूद थीं। जिस समय इस बस का स्टेयरिंग लॉक हुआ उस समय इसके टायर पहाड़ी की तरफ घूमे हुए थे और बस पहाड़ी से टकराई। यदि बस खाई की ओर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, इस मामले में एचआरटीसी के आरएम सोलन सुरेंद्र राजपूत से ने बताया कि जटोली के नजदीक टाई एंड रोड टूटने के कारण यह हादसा हुआ है। बस सोलन से पुलवाहल जा रही थी। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि बस में 35 सवारियां मौजूद थीं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें