फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News : दिल्ली में चमका हिमाचल, सरस मेले के मुख्य द्वार पर सोलन की महिला का चित्र

Fri, 19 Sep 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन)।

सार

दिल्ली के इंडिया गेट पर ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से सरस आजीविका मेले के  मुख्य द्वार पर हिमाचल की महिला का चित्र लगा है, जो धर्मपुर की रहने वाली हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दिल्ली सरस मेले के मुख्य द्वार पर हिमाचल की महिला की फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के इंडिया गेट पर ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से सरस आजीविका मेला से 5 से 22 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। मेले में देशभर से स्वयं सहायता समूहों ने प्रदशर्नियां लगाई हैं। मेले की खास बात है कि मेले के मुख्य द्वार पर हिमाचल की महिला का चित्र लगा है, जो धर्मपुर की रहने वाली हैं। इसके अलावा अन्य फ्लैक्स में भी महिला को कार्यशाला के साथ दिखाया गया है। हिमाचल के लिए यह गौरव की बात है कि हिमाचल की महिला का चित्र दिल्ली के सरस आजीविका में लगाया गया है।

विज्ञापन


निशा देवी जिला सोलन के धर्मपुर के साथ लगते बशोलू गांव की हैं। वह पिछले कई वर्षों से एक स्वयं सहायता समूह के साथ जुड़ी हैं और इस ग्रुप के माध्यम से गांव की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ रही हैं। इससे महिलाएं अपनी आजीविका खुद कमा रही हैं। सरस मेले में ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से इन महिलाओं के पोस्टर पर आइये मिलिये लखपति दीदियों से... का नाम दिया गया है। दिल्ली में सरस मेले के मुख्य द्वार निशा की फोटो वाला आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सरस मेला देखने जा रहीं महिलाएं इस चित्र के साथ सेल्फी भी ले रही हैं। निशा की फोटो का चयन नेशनल ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत हिमाचल से हुआ है। हालांकि निशा को पहले इसका पता नहीं था, मगर दिल्ली से एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी तो वह फूली नही समाईं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें