फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: खड्डापानी स्कूल में छात्र की पिटाई के मामले में आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, बिना वेतन पढ़ाता था

Fri, 07 Nov 2025 07:23 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू।

सार

प्राथमिक पाठशाला खड्डापानी में बच्चे की पिटाई मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। नितिश ठाकुर पर आरोप है कि उसने बच्चे के साथ मारपीट करके कान से खून निकाला। शौचालय में ले जाकर उसकी पेंट में बिच्छु बूटी डालकर प्रताड़ित करने के भी आरोप लगाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खड्डापानी स्कूल में छात्र की पिटाई के मामले में आरोपी अवैतनिक शिक्षक नितिश ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पीड़ित पक्ष की ओर से पुलिस को दी शिकायत में नितीश ठाकुर, उसकी पत्नी कृतिका ठाकुर, शिक्षक रोशन लाल और बाबू राम के नाम शामिल किए गए थे। पहली कक्षा के छात्र के साथ मारपीट में आरोपी नितिश ठाकुर स्कूल में बिना वेतन के बच्चों को पढ़ा रहा था। उसकी पत्नी कृतिका स्कूल में मल्टी टास्क वर्कर के तौर पर तैनात है। थाना रोहड़ू के तहत पुलिस चौकी खदराला में बच्चे के पिता दुर्गा सिंह निवासी गांव भलून ने 1 नवंबर को शिकायत दी थी।

विज्ञापन

शिकायत के अनुसार उसका बेटा प्राथमिक पाठशाला खड्डापानी में प्रथम कक्षा में पढ़ता है। वहां पर एसएमसी की ओर से रखे गए नितिश ठाकुर और मुख्य अध्यापक देवेंद्र पढ़ाते हैं। नितिश ठाकुर पर आरोप है कि उसने बच्चे के साथ मारपीट करके कान से खून निकाला। शौचालय में ले जाकर उसकी पेंट में बिच्छु बूटी डालकर प्रताड़ित करने के भी आरोप लगाए गए हैं। आरोप लगाया कि बच्चे को इस बात को घर पर न बताने के लिए धमकी दी गई। आरोप लगाया कि स्कूल में बच्चो को खाना खाने के लिए छुआ छूत वाला व्यवहार किया जाता है। नेपाली बच्चों, हरिजन के बच्चों और राजपूत के बच्चो को अलग अलग बैठाया जाता है। पिता ने आरोप लगाया था कि 30 अक्तूबर को अध्यापक ने बच्चे को गाड़ी में धमकी देकर बैठाया। उनको जान से मारने और जलाने की धमकिया दी। साथ में 10,500 रुपये माफी नामे के तौर पर जेब में जबरदस्ती धमकी देकर डाले गए।
विज्ञापन

मुख्य अध्यापक देवेंद्र और भलूण कैंची स्कूल में कार्यरत अध्यापक बाबू राम ने 29 अक्तूबर की रात के समय 10 बजे घर पर पहुंच कर मामले को दबाने के लिए दबाव बनाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब जांच के बाद एक शिक्षक को आरोपी बना कर गिरफ्तार किया गया है। उधर, डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि छात्र की पिटाई के मामले में भलूण पंचायत के खड्डापानी स्कूल के आरोपी शिक्षक नितिश ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को 20 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें