फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranji Trophy 2025-26: हिमाचल प्रदेश की सीनियर रणजी टीम घोषित, अंकुश बैंस की कप्तानी में उतरेगी मैदान पर

Fri, 10 Oct 2025 06:42 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।

सार

Ranji Trophy 2025-26: रणजी मैचों के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने राज्य की 16 सदस्यीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। हिमाचल प्रदेश की सीनियर क्रिकेट टीम ऊना के अंकुश बैंस की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी।
विज्ञापन
अंकुश बैंस/सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणजी सीजन 2025-26 के लिए हिमाचल प्रदेश की सीनियर क्रिकेट टीम ऊना के अंकुश बैंस की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी। रणजी मैचों के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने राज्य की 16 सदस्यीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। यह टीम 15 अक्तूबर से अपने रणजी सीजन की शुरुआत करेगी। हिमाचल का पहला मुकाबला पुडुचेरी के साथ होगा।

विज्ञापन


इस बार कांगड़ा के सिद्धांत पुरोहित को रणजी ट्रॉफी में डेब्यू करने का मौका भी मिलेगा। नए कोच विक्रम राजवीर सिंह के मार्गदर्शन में टीम मैदान पर उतरेगी। हिमाचल की टीम में कप्तान अंकुश बैंस के अलावा अंकित कलसी, आकाश वशिष्ठ, अर्पित गुलेरिया, एकांत सेन, इनेश महाजन, सिद्धांत पुरोहित, वैभव अरोड़ा, रवि ठाकुर, आर्यमन सिंह, पुखराज, मयंक डागर, मुकुल नेगी, निखिल गांगटा, दिवेश शर्मा और विपिन शर्मा को टीम में जगह दी गई है। इसके अलावा टीम में हरितिक कालिया और नवीन कंवर को नेट बॉलर चुना गया है।

टीम को कोच के रूप में विक्रम राजवीर सिंह के अलावा सहायक कोच शकुन सैनी और फिल्डिंग कोच के रूप में असीम नारंग को जगह दी गई है। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि 15 अक्तूबर से शुरू होने वाले रणजी सीजन के लिए हिमाचल की सीनियर टीम की घोषणा कर दी गई है। इसमें अंकुश बैंस को कप्तान बनाया गया है। टीमें में दो प्रो खिलाड़ियों आर्यमन और पुखराज को शामिल किया गया है। इस बार कांगड़ा के सिद्धांत पुरोहित को भी रणजी टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल की टीम मैच शेड्यूल
हिमाचल की टीम का पहला मैच पुडुचेरी में 15 से 18 अक्तूबर को पुडुचेरी के साथ होगा। इसके बाद दूसरा मैच दिल्ली के साथ 25 से 28 अक्तूबर को होगा। इसके बाद हमीरपुर के अमतर क्रिकेट स्टेडियम में हिमाचल की टीम 1 से 4 नवंबर तक हैदराबाद के साथ खेलेगी। हिमाचल की टीम का चौथा मैच 8 से 11 नवंबर तक मुंबई के साथ होगा। पांचवां मैच 16 से 19 नवंबर को छत्तीसगढ़ के साथ अमतर के मैदान पर खेला जाएगा। छठा मैच 22 से 25 जनवरी 2026 को राजस्थान के साथ होगा, जबकि अंतिम मुकाबला 20 जनवरी से 1 फरवरी 2026 को जम्मू-कश्मीर के साथ होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें