फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: हिमाचल प्रदेश सचिवालय को बम से उड़ाने की फिर मिली धमकी, परिसर में गहन तलाशी अभियान जारी

Sun, 25 May 2025 03:28 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal Secreteriat Bomb Threat: हिमाचल प्रदेश के राज्य सचिवालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमें सचिवालय परिसर में गहन तलाशी अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सचिवालय। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के राज्य सचिवालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुख्य सचिव कार्यालय को ई-मेल के माध्यम से यह धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। धमकी मिलने के बाद बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमें सचिवालय परिसर में गहन तलाशी अभियान चला रही हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: पालमपुर में उर्वरक उत्पादन इकाई का केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया उद्घाटन

रविवार की छुट्टी के कारण सचिवालय में कर्मचारी नहीं थे, फिर भी सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल को परिसर में तैनात किया गया है। पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी जारी है। प्रशासन ने धमकी भरे ईमेल को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जांच एजेंसियां धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन

पहले भी मिल चुकी है धमकी
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब राज्य सचिवालय को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी अप्रैल महीने में सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। उस समय भी बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड ने पूरा परिसर खंगाला था लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। अब एक माह बाद फिर से ऐसी धमकी मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बन गया है।

इन जिलों के उपायुक्त कार्यालयों को उड़ाने की मिल चुकी है धमकी
गौर रहे कि राज्य सचिवालय ही नहीं बीते कुछ सप्ताहों में प्रदेश के अन्य जिलों के प्रशासनिक भवनों को भी ऐसी ही धमकियों का सामना करना पड़ा है। हमीरपुर, मंडी, चंबा और कुल्लू के उपायुक्त कार्यालयों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। इन सभी मामलों में ईमेल या पत्र के जरिए धमकी दी गई लेकिन तलाशी में कहीं भी कोई विस्फोटक वस्तु नहीं मिली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें